Chingari: शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी (Chingari) ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए नया कंटेंट मोनेटाइजेशन प्लान (content monetisation plan) का ऐलान किया है। जिसके जरिए यूजर्स और क्रिएटर्स को कमाई करने का मौका मिलेगा। इस नए प्लान के तहत ऐप की ओर से तीन सब्सक्रिप्श प्लान लॉन्च किए हैं। जिसमें से डेली प्लान की कीमत 20 रुपये, वीकली प्लान की कीमत 100 रुपये और मंथली प्लान की कीमत 300 रुपये है। इससे यूजर्स को गारी माइनिंग प्रोग्राम (Gari mining programme) का फायदा मिलेगा और अपनी कमाई में इजाफा कर सकते हैं। क्रिएटर्स और यूजर्स सब्सक्रिप्शन प्लान के दौरान अपनी कमाई अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे।
