Get App

अब आसानी से होगा ड्राइवरलेस कार का ट्रायल, DCC ने टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल को दी मंजूरी

टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम की रेंज 95 GHz से 3 THz तक है। टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट( DoT) जल्द ही इस पर गाइडलाइंस जारी करेगा। कंपनियां इस स्पेक्ट्रम को 1,000 रुपए फीस देकर इस्तेमाल कर सकती हैं। कंपनियां 5 साल के लिए इसको R&D के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्पेक्ट्रम रोबोटिक और ऑटोमोटिव रडार में काम आता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 6:37 PM
अब आसानी से होगा ड्राइवरलेस कार का ट्रायल, DCC ने टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल को दी मंजूरी
DCC यानी डिजिटल कम्यूनिकेशन कमीशन ने टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। TRAI ने इस स्पेक्ट्रम को खोलने की सिफारिश की थी

कार कंपनियां अब ड्राइवरलेस कार का ट्रायल आसानी से कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक सचिवों के समूह ने ट्राई की टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से क्या फायदा होगा यह बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि अब देश में ड्राइवरलेस कार का ट्रायल आसानी से किया जा सकेगा। DCC यानी डिजिटल कम्यूनिकेशन कमीशन ने टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। TRAI ने इस स्पेक्ट्रम को खोलने की सिफारिश की थी। इस स्पेक्ट्रम को प्रयोग के लिए खोलने की सिफारिश की गई थी।

टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम की रेंज 95 GHz से 3 THz तक है। टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट( DoT) जल्द ही इस पर गाइडलाइंस जारी करेगा। कंपनियां इस स्पेक्ट्रम को 1,000 रुपए फीस देकर इस्तेमाल कर सकती हैं। कंपनियां 5 साल के लिए इसको R&D के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्पेक्ट्रम रोबोटिक और ऑटोमोटिव रडार में काम आता है। यह स्पेक्ट्रम 6G सेवाओं के ट्रायल में भी काम आएगा।

Nifty PSU बैंक इंडेक्स में दिखी 3% की शानदार तेजी, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रह सकती है सरकारी बैंकों की चाल

यह  डिजिटल इंडिया और फ्यूचर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। दूरसंचार विभाग (DoT) जल्द ही टेरा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम के उपयोग से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगा। इससे भारत में ड्राइवरलेस कारों और 6G टेक्नोलॉजी के ट्रायल को औपचारिक आधार मिल जाएगा। सरकार का यह फैसला भारत को अगली पीढ़ी की संचार और वाहन तकनीक में ग्लोबल लीडर बनने की दिशा में ले जाने वाला कदम है। ड्राइवरलेस कारों से लेकर 6G नेटवर्क तक, अब इनोवेशन की रफ्तार और तेज़ हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें