Flipkart Big Diwali Sale: एक बार फिर शुरू होने वाली है फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल, जानें ऑफर्स और डिस्काउंट

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल रविवार को खत्म हो गई है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपनी 'दिवाली सेल' को एक बार फिर एक्सटेंड कर दिया है

अपडेटेड Oct 17, 2022 पर 9:10 PM
Story continues below Advertisement
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल एक बार फिर शुरू होने वाली है।

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल रविवार को खत्म हो गई है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपनी 'दिवाली सेल' को एक बार फिर एक्सटेंड कर दिया है। ई-टेलर 19 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक अपनी फेस्टिव सेल एक बार फिर शुरू करने वाला है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% की तत्काल छूट मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि ई-टेलर ने पेटीएम वॉलेट और यूपीआई लेनदेन का उपयोग करके 10% कैशबैक का ऑफर भी पेटीएम के साथ मिलकर दे रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर 75% की छूट दे रहा है।

कल से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की सेल

दिलचस्प बात यह है कि फ्लिपकार्ट ने Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro पर छूट दे रहा है। ये सेल कल 12 बजे से शुरू होगी, जिसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होगी। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करके 15,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।


ये है Google Pixel 7 की कीमत

भारत में Google Pixel 7 की कीमत 128GB ROM वर्जन के साथ 8GB रैम के लिए 59,999 तय की गई है। इसमें स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर ऑप्शन मिल रहा है। जबकि, Google Pixel 7 Pro 128GB ROM वैरिएंट के साथ एकमात्र 12GB रैम के लिए 84,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। यह हेज़ल, स्नो और ओब्सीडियन कलर्स के साथ आता है। दोनों डिवाइस कल से फ्लिपकार्ट पर सेल में मिल रहे हैं।

इन मोबाइल पर मिलेगी छूट

फ्लिपकार्ट की Big Diwali Sale कल शुरू होगी। इस सेल में नथिंग, गूगल, सैमसंग, पोको और रियलमी के मोबाइल पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का तुरंत डिस्काउंट मिल जाएगा।

Top 10 trading ideas: बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भी ये 10 स्टॉक्स अगले 3-4 हफ्तों में करा सकते हैं जोरदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।