Apple iPad 2022 : ऐपल ने हाल में कई नए प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है, लेकिन इसमे सबसे ज्यादा चर्चा आईपैड प्रो 2022 (iPad Pro) की हो रही है। हालांकि, दिग्गज अमेरिकी कंपनी ने दो ‘प्रो’ मॉडलों के साथ 10वीं जेनरेशन का आईपैड (iPad) पेश किया। नए आईपैड को नैरो बेजल्स के साथ रिडिजाइन किया गया है, जिसमें कोई होम बटन नहीं है, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और नई जगह पर लगा फ्रंट कैमरा है।
