एपल आईफोन (Apple iPhone) के लवर्स के लिए एक बुरी खबर है। एपल अपने अपकमिंग मोबाइल आईफोन 15 (iPhone 15) के प्रोडक्शन के घटा सकता है। दरअसल सितंबर में iPhone 15 सीरीज के ऑफीशियल लॉन्च से पहले एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कैमरा सेंसर और डिस्प्ले पैनल की कमी की वजह से एपल आईफोन 15 के प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ सकती है।
इतने मिलियन iPhone होंगे शिप्ड
9to5Mac के मुताबिक एपल एनालिस्ट जेफ पु ने निवेशकों को लिखे एक नोट में भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि Apple 77 मिलियन iPhone 15 यूनिट्स को शिप करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। इससे पहले एपल 83 मिलियन आईफोन 15 यूनिट्स को शिप करने की प्लानिंग पर काम कर रहा था। इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं।
क्या है इसके पीछे की बड़ी वजहें
एपल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) के प्रोडक्शन में कटौती की दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पहला तो अलग अलग पार्ट्स की सप्लाई में कमी की वजह से इसका प्रोडक्शन बाधित हो सकता है। इसमें सोनी निर्मित कैमरा सेंसर, 'प्रो' मॉडल के लिए टाइटेनियम फ्रेम और बहुत पतले बेजेल्स के साथ नया OLED पैनल शामिल है। वहीं दूसरी बड़ी वजह यह है कि इस बार iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत में उछाल आने की उम्मीद है, और इससे इन मॉडलों की मांग प्रभावित हो सकती है।
कितनी हो सकती है इसकी कीमत
इस साल, मिंग-ची कू सहित कई एनालिस्ट्स ने भी यही भविष्यवाणी की है। iPhone 15 Pro की कीमत 1,099 डॉलर से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होने की उम्मीद है। अगर यह सच साबित होता है, तो 2017 में iPhone X को 999 डॉलर में रिलीज करने के बाद यह पहली बार होगा कि प्रो मॉडल की कीमत में 100 डॉलर का इजाफा देकने को मिलेगा।
प्रो मॉडल में मिलेगी A17 चिप
इसके अलावा, iPhone Pro मॉडल में Apple की अगली पीढ़ी की A17 बायोनिक चिप होने की उम्मीद है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.70 GHz हो सकती है और यह A16 बायोनिक द्वारा उपयोग की जाने वाली 4nm प्रोसेस की तुलना में नई 3nm प्रोसेस पर आधारित हो सकती है। दूसरी ओर, मानक iPhone 15 मॉडल में A16 बायोनिक चिप होने की उम्मीद है, जिसका उपयोग iPhone 14 Pro मॉडल में भी किया जाता है। ब्लूमबर्ग के मार्क जर्मन ने सुझाव दिया है कि ऐप्पल का आईफोन इवेंट अगले महीने के अंत में 12 सितंबर को हो सकता है, जहां वह नए आईफोन 15 मॉडल और अगली पीढ़ी के ऐप्पल वॉच सीरीज 9 और ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 लॉन्च करेगा।