अब Tweetdeck के लिए भी देना होगा पैसा, Elon Musk ने X में किया एक और बड़ा बदलाव

Tweetdeck पर साइन इन करने के बाद, अब यूजर्स को X pro का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कहा जाता है। ट्वीटडेक का इस्तेमाल आमतौर पर एक साथ कई ट्वीट फीड खोलने के लिए किया जाता था। ज्यादातर पेशेवर लोग इसका फायद उठाते थे। मगर अब ये फ्री में नहीं बल्कि पैसे देकर ही खुलेगा। इस फैसला का सबसे ज्यादा असर कई मीडिया संगठन, पत्रकार, बिजनेसमैन और सोशल मीडिया मैनेजर पर पड़ेगा

अपडेटेड Aug 16, 2023 पर 10:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब Tweetdeck के लिए भी देना होगा पैसा, एलॉन मस्क ने X में किया एक और बड़ा बदलाव

Twitter, जो अब X के नाम से जाना जाता है, एकबार फिर बड़े बदलाव का गवाह बना है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट का एक और फीचर Tweetdeck अब आप फ्री में नहीं खोल पाएंगे। इसका नाम अब X pro हो गया और ये फीचर अब केवल पेड सब्सक्रिप्शन वालों को ही मिलेगा। आप महीने या सालाना आधार पर X का पेड सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। Tweetdeck पर साइन इन करने के बाद, अब यूजर्स को X pro का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कहा जाता है।

ट्वीटडेक का इस्तेमाल आमतौर पर एक साथ कई ट्वीट फीड खोलने के लिए किया जाता था। ज्यादातर पेशेवर लोग इसका फायद उठाते थे। मगर अब ये फ्री में नहीं बल्कि पैसे देकर ही खुलेगा। इस फैसला का सबसे ज्यादा असर कई मीडिया संगठन, पत्रकार, बिजनेसमैन और सोशल मीडिया मैनेजर पर पड़ेगा।

Kerala : केरल के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 4000 रुपये का ‘ओणम’ बोनस देगी सरकार

3 जुलाई को हालिया रिलीज में, पेरेंट कंपनी, X ने तय किया कि ट्वीटडेक एक्सेस के लिए यूजर का वेरिफिकेशन जरूरी है। हालांकि, तभी कंपनी ये भी दावा किया था कि नए फीचर्स के साथ ट्वीटडेक का एक एडवांस वर्जन 30 दिनों में रिलीज होगा, लेकिन उस समय ये साफ नहीं था कि क्या X Pro के लिए यूजर्स चार्ज लिया जाएगा या नहीं। अब, X ने ट्वीटडेक को एक प्रीमियम सर्विस बना दिया है।


X Pro ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत और विशेषताएं

पॉपअप विंडो में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए सालाना और मासिक सब्सक्रिप्शन चार्ज की जानकारी होती है। X Pro ब्लू सब्सक्रिप्शन की मासिक लागत 650 रुपए है, जबकि सालाना लागत 7,800 रुपए है। यूजर्स X Pro की सालाना मेंबरशिप छूट के साथ अब 6,800 रुपए में ले सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कहना है कि X Pro के बेहतर फीचर्स के कारण यूजर के अनुभव में सुधार हुआ है, जिसमें लॉन्ग पोस्ट लेंथ, लॉन्ग वीडियो पोस्ट और HD वीडियो अपलोड, बातचीत और सर्च में प्राथमिकता वाली रैंकिंग और कई दूसरे फायदे शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि एडिट ट्वीट और बुकमार्क फोल्डर्स समेत सभी मौजूदा ब्लू फीचर्स X Pro के लिए भी बने रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।