Google Pay, Paytm ने जोड़ा Split Expense फीचर, दोस्तों के साथ मिल बांट कर करें पेमेंट, जानिए पूरा प्रॉसेस

अगर कहीं पर कई दोस्तों को पेमेंट करना है लेकिन किसे कितना पेमेंट करना, इसके इस्तेमाल के लिए यह फीचर अहम है

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
इस नए फीचर के जरिए दोस्तों के साथ बराबर हिस्से में करें पेमेंट

यूपीआई (UPI ) पेमेंट ऐप के बीच कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि अब अलग-अलग ऐप (UPI App) एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए लगातार कुछ न कुछ नए फीचर्स अपने यूजर्स को मुहैया करा रहे हैं।

इसी कड़ी में गूगल पे (Google Pay) ने अपने स्पिलिट एक्सपेंस (Split Expense) फीचर को लॉन्च कर दिया है। पेटीएम (Paytm) ने भी इस फीचर की सुविधा दी है। इस फीचर्स के जरिए पेटीएम और गूगल पे यूजर्स अपने बिल को स्प्लिट कर सकते हैं और फिर बिल के हर हिस्से का पेमेंट अलग-अलग शख्स कर सकते हैं।

जानिए क्या है यह फीचर


स्पिलिट एक्सपेंस फीचर (Split Expense Feature) के तहत एक यूजर अपने दोस्तों के बीच में अमाउंट को बांट सकता है। मान लीजिए कि आपने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की है और इसका पूरा पेमेंट आपने कर दिया। अब आपको अलग-अलग दोस्तों से यह पैसा लेना है तो आप टोटल पेमेंट के लिए बराबर हिस्सों में दोस्तों को पैसों की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। सभी दोस्तों के पास एक साथ यह रिक्वेस्ट चली जाएगी। आप ट्रैक भी कर सकेंगे कि किसने पैसे ट्रांसफर किए और किसने नहीं।

जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Google Pay

सबसे पहले अपने फोन में गूगल पे (Google Pay) ऐप को ओपन करना होगा। अब न्यू पेमेंट ऑप्शन (Payment Option) पर जाकर आपको क्लिक करना है। यहां आपको एक नया पेज मिलेगा, यहां आपको सर्च बार पर जाकर न्यू ग्रुप (New Group) सेलेक्ट करना है।

GPay, Paytm का कर रहे हैं इस्तेमाल? UPI पेमेंट के समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार

अब इस ग्रुप में उन लोगों को जोड़ लें जिनके बीच में बिल (Bill) शेयर करना है। जब ग्रुप (Group) बन जाएगा तो Split an Expense बटन दिखेगा, आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको टोटल अमाउंट (Total Amount) डालना होगा। इसके बाद गूगल अपने आप इसे आपके दोस्तों के बीच बराबर में बांटकर पेमेंट रिक्वेस्ट (Payment Request) भेज देगा। ग्रुप के सदस्यों ने पेमेंट किया या नहीं इसे आप ट्रैक भी कर सकते हैं।

Paytm

पेटीएम ऐप खोलने पर यूजर्स को राइट स्वाइप कर conversations पेज पर जाना होगा और इसके बॉटम में आपको Split Bill का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे क्लिप करने पर एक नया पेज खुलेगा, जहां अमाउंट को स्प्लिट करने और कांटैक्ट्स चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद पेज पर यूजर्स ऑटो स्प्लिट का विकल्प सेलेक्ट कर सकते हैं। जिसमें सभी कांटैक्ट के बीच बराबर पैसे बंट जाएंगे। वहीं इसके उलट यूजर्स मैनुअली भी सेलेक्ट कर सकते हैं कि प्रत्येक सदस्य को कितने रुपये देने हैं। सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट रिक्वेस्ट भेज दिया जाएगा। फिर आप ट्रैक भी कर सकते हैं किन-किन सदस्यों ने पैसे दिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।