Reliance Jio के आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों के बीच अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कड़ी प्रतियोगिता चल रही है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone idea सभी कंपनियां आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए प्लान्स और ऑफर्स पेश कर रही हैं, लेकिन इनमें अधिकतर ऑफर्स प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होते हैं। इस बीच Reliance Jio पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। Jio भारत में Postpaid यूजर्स के लिए 5 सस्ते JioPostpaid Plus प्लान दे रहा है। खास बात है कि इन JioPostpaid Plus प्लान्स में आपको बंपर इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। आज हम JIO के सबसे सस्ते Postpaid प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये है...
