Samsung ने लॉन्च किया Galaxy A03, जानिए 48MP वाले कैमरे के इस फोन की कीमत और दूसरी खासियत

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। इसमें 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

अपडेटेड Feb 26, 2022 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
नए गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Samsung ने नया गैलेक्सी ए03 (Samsung Galaxy A03) भारत में लॉन्च कर दिया है। Galaxy A03 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है, जिसे 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इस डिवाइस के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये तय की गई है। यह 4GB + 64GB ऑप्‍शन में भी लॉन्‍च हुआ है, जिसके दाम 11,999 रुपये हैं।

Samsung Galaxy A03 को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा और यह Samsung.com, रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स पर अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी सटीक डेट अभी नहीं बताई गई है।

इसके अलावा नए गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं, यह डिवाइस भारतीय बाजार में मौजूद शाओमी, वीवो और ओप्पो के फोन्स को टक्कर देगा।


यह भी पढ़े - Gold price Today: 18 महीने के हाई से फिसला सोना, एक्सपर्ट्स से जानें क्या यह है खरीदारी का सही मौका

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। इसमें 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अब डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन मौजूद है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और एंड्रॉइड 11 बेस्ड वन यूआई कोर 3.1 का सपोर्ट दिया गया है।

दो नैनो सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Samsung Galaxy A03 स्‍मार्टफोन ‘वन UI कोर 3.1' वाले एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) इन्फिनिटी-V TFT डिस्प्ले है, जिसका एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 20:9 है। इस फोन में यूनिसोक T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है, जो 4GB तक रैम से लैस है।

बात करें इंटरनल स्‍टोरेज की, तो Galaxy A03 में 64GB तक इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। इसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm के हेडफोन जैक की सुविधा मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।