Get App

Google Security Feature: गूगल का नया सिक्योरिटी अपडेट, स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाए तो भी डेटा रहेगा सेफ, जानें कैसे

Google Security Feature: गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है। ये फीचर यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। हम आपको बताएंगे कि ये फीचर कैसे आपकी मदद करेगा और आपके फोन की सुरक्षा में कैसे सुधार करेगा। इस नए अपडेट के बारे में जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 8:58 AM
Google Security Feature: गूगल का नया सिक्योरिटी अपडेट, स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाए तो भी डेटा रहेगा सेफ, जानें कैसे
Google Security Feature: इस फीचर का अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल ने एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जो फोन की सुरक्षा को और भी मजबूत करेगा। इस फीचर के तहत, अगर फोन तीन दिनों तक लॉक रहता है, तो वो अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा। गूगल का ये कदम स्मार्टफोन को अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस से बचाने और डेटा सिक्योरिटी को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। जब फोन रीस्टार्ट होगा, तो यूज़र को उसे अनलॉक करने के लिए पासवर्ड, पिन या पैटर्न का उपयोग करना पड़ेगा, और फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं काम नहीं करेंगी।

ये नया फीचर गूगल प्ले सर्विस के लेटेस्ट वर्जन 25.14 में उपलब्ध है और इसे धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड डिवाइस यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अपने फोन को लंबे समय तक लॉक छोड़ देते हैं।

डेटा सिक्योरिटी में सुधार और अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस से बचाव

गूगल का ये नया फीचर डेटा सिक्योरिटी को बढ़ाने और अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। जैसे ही फोन रीस्टार्ट होगा, अनलॉक करने के लिए पासवर्ड, पैटर्न या पिन की जरूरत होगी। फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे फीचर काम नहीं करेंगे। इस उपाय से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि अगर फोन किसी और के हाथ में चला जाए, तो वे आपका डेटा एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें