Google Maps Pricing: जब आप किसी लोकेशन-बेस्ड सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो कई में गूगल ऐप के जरिए ही लोकेशन काम करता है। गूगल मैप्स पर आधारित ऐसे ऐप तैयार करने के लिए डेवलपर्स को फीस चुकाना होता है और अब यह फीस कम लगेगी। गूगल ने भारत में डेवलपर्स के लिए गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म की फीस 70 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है और यह 1 अगस्त से लागू होगा। गूगल ने यह फैसला अपनी नई पॉलिसी के तहत लिया है जिसके तहत यह देश के हिसाब से प्राइसिंग स्ट्रक्चर पेश किया है ताकि लोकेशन आधारित ऐप या साइट बनाना और आसान हो सके।
