Get App

वाइब्रेंट कलर, Android 16 और फोल्डेबल वर्जन के साथ Google ला रहा दमदार Pixel 10 सीरीज! जानिए कितनी हो सकती है कीमत?

Google Pixel 10: एक लीक के अनुसार, Pixel 10 सीरीज में रंगों के नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। बेस मॉडल एक चमकीला पीला रंग 'लेमनसेलो' नाम से पेश किया जा सकता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 26, 2025 पर 4:34 PM
वाइब्रेंट कलर, Android 16 और फोल्डेबल वर्जन के साथ Google ला रहा दमदार Pixel 10 सीरीज! जानिए कितनी हो सकती है कीमत?
Pixel 10 सीरीज के Android 16 के साथ आने की उम्मीद है

Google Pixel 10 Series: Google अपनी आने वाली Pixel 10 सीरीज के साथ स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी में है। इस सीरीज के चार अलग-अलग मॉडलों में आने की संभावना है, जिसमें एक फोल्डेबल वर्जन भी शामिल होगा। नए कलर ऑप्शन और एडवांस AI के साथ गूगल का Pixel 10 यूजर्स को एक जबरदस्त पैकेज होने वाला है।

अगस्त में हो सकता है लॉन्च

गूगल Pixel 10 सीरीज को अगस्त में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कई शानदार अपग्रेड और नए रंगों के साथ आने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज में चार अलग-अलग मॉडल Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और फोल्डेबल Pixel 10 Pro Fold होंगे। ये सभी Google के नेक्स्ट जनरेशन Tensor G5 चिपसेट से लैस हो सकते हैं।

क्या हो सकते है कलर ऑप्शन

टेलीग्राम पर Mystic Leaks द्वारा शेयर की गई एक लीक के अनुसार, Pixel 10 सीरीज में रंगों के नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। बेस मॉडल एक चमकीला पीला रंग 'लेमनसेलो' (Limoncello) नाम से पेश किया जा सकता है। यह Google के कलरफुल रंगों के प्रति झुकाव को दिखाता है, जो Pixel 6 Pro में 'सॉर्टा सनी' (Sorta Sunny) रंग की याद दिलाता है। ये हो सकते है कलर ऑप्शन:

Pixel 10: ब्लू, लेमनसेलो (पीला), आइरिस (बैंगनी) और ऑब्सीडियन (काला)।

Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL: ज्यादा सोबर टोन जैसे ग्रीन, स्टर्लिंग (ग्रे), पोर्सिलेन (सफेद) और ऑब्सीडियन (काला)।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें