Smartphone Security Tips: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन यही फोन हैकर, साइबर अटैक और स्पायवेयर के शिकार भी हो सकते हैं। अगर आपको लगता है कि किसी ने आपके फोन पर नजर रखी हुई है, तो कुछ खास संकेत हैं जिनसे आप इसकी पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं 10 ऐसे संकेत जो आपके फोन पर स्पायवेयर के होने का इशारा कर सकते हैं, और साथ ही जानते हैं कि आप इसे कैसे रोक सकते हैं।
1. अत्यधिक डेटा उपयोग
अगर स्मार्टफोन में डेटा की खपत सामान्य से अधिक हो रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि कोई आपके फोन से डेटा डाउनलोड कर रहा है। स्पायवेयर आमतौर पर यह डेटा वाई-फाई या मोबाइल डेटा के माध्यम से ट्रांसफर करता है।
2. अकाउंट से अजीब गतिविधियां
अगर आपके Google, Facebook, या iCloud अकाउंट्स पर अनजान लॉगिन और एक्टिविटीज हो रही हैं, तो यह इशारा हो सकता है कि किसी ने आपके फोन को हैक कर लिया है। ऐसे में अपने अकाउंट्स के लॉगिन एक्टिवीज को जांचें और पासवर्ड को फौरन बदलें।
3. अजीब पॉप-अप्स
स्पायवेयर के चलते आपको अजीब किस्म पॉप-अप्स दिखाई दे सकते हैं, जिनमें वायरस अलर्ट या अन्य फर्जी संदेश होते हैं। यह आपकी प्राइवेसी और संवेदशील जानकारियों के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
4. फोन का धीमा हो जाना
अगर आपका फोन अचानक से बहुत धीमा हो गया है, तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि स्पायवेयर आपके फोन के प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल कर रहा है।
5. रैंडम रीबूट्स
अगर आपका फोन बिना किसी कारण के बार-बार रीबूट हो रहा है, तो यह एक और संकेत हो सकता है कि कोई आपकी डिवाइस पर रिमोटली कंट्रोल कर रहा है।
6. लंबे या रुकावट वाले शटडाउन
जब आप अपने फोन को बंद यानी शटडाउन करते हैं और वह सामान्य से अधिक समय लेता है, तो यह भी इशारा हो सकता है कि स्पायवेयर ने आपके फोन के शटडाउन प्रोसेस में दखल दिया है।
7. ईमेल ब्लॉक होना
अगर आपके भेजे गए ईमेल लगातार ब्लॉक हो रहे हैं या स्पैम के रूप में मार्क हो रहे हैं, तो फौरन सतर्क हो जाइए। इसका मतलब हो सकता है कि किसी ने आपके ईमेल अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया है।
8. फोन का खुद चालू होना
अगर आपका फोन बिना किसी कारण के लगातार चालू हो रहा है और स्क्रीन लाइट अपनेआप जल जा रही है, तो यह भी खतरे घंटी हो सकती है। यह अलर्ट हो सकता है कि किसी ने आपके फोन पर निगरानी रखने के लिए ऐप्स इंस्टॉल कर रखी हैं।
9. फोन कॉल्स के दौरान अजनबी आवाजें
अगर आपके फोन कॉल्स के दौरान अजनबी आवाजें, गूंज, या दूसरी दिक्कतें आ रही हैं, तो हो सकता है कि कोई आपके कॉल्स की निगरानी कर रहा है।
10. बैटरी की तेज खपत
अगर आपका फोन बिना किसी कारण के जल्दी बैटरी खत्म कर रहा है, तो यह भी स्पायवेयर के कारण हो सकता है, जो लगातार आपके डेटा को ट्रैक कर रहा होता है।
स्पायवेयर से बचने के तरीके
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।