भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन, मारुति की इलेक्ट्रिक eVitara के साथ ही इन गाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में फ्यूचर मोबिलिटी की झलक मिलेगी। इसमें ऑटो के साथ-साथ टेक कंपनियां भी शामिल हो रही है। इसमें ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर फोकस होगा और फ्यूचर की टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
इस एक्सपो में 100 से ज्यादा लॉन्च होंगे। इसमें कार, टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक बस शामिल हैं

आज देश का सबसे बड़ा ऑटो मेला शुरू हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान पर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुरु हो गया है। PM मोदी ऑटो एक्सपो में पहुंच गए है। एक्सपो में आज कौनसे बड़े लॉन्च होने वाले है इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की दिपाली राणा ने बताया कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 एशिया के सबसे बड़े ऑटो शो में से है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में 100 से ज्यादा ऑटोमेकर शामिल हो रही हैं। इसमें ऑटो के साथ- साथ टेक कंपनियां भी शामिल हैं। यह शो आज से 22 जनवरी तक चलेगा।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में फ्यूचर मोबिलिटी की झलक मिलेगी। इसमें ऑटो के साथ-साथ टेक कंपनियां भी शामिल हो रही है। इसमें ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर फोकस होगा और फ्यूचर की टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इस एक्सपो में 100 से ज्यादा लॉन्च होंगे। इसमें कार, टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक बस शामिल हैं।

एलॉन मस्क का SpaceX Starship लॉन्च के बाद फेल, आसमान से बरस रहे अंगारे, देखें वीडियो


किन बड़े लॉन्च पर नजर

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किन बड़े लॉन्च पर नजर रहेगी, इसकी बात करें तो इसमें मारुति की इलेक्ट्रिक कार eVitara, हुंडई मोटर की क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स की सिएरा EV, टाटा सफारी EV, टाटा हैरियर EV, MG मोटर्स और मर्सडीज के लॉन्च पर नजर होगी।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो एक अंब्रेला इवेंट हैं और ऑटो एक्सपो इसका एक मुख्य हिस्सा है। जबकि इसी के साथ ऑटो कंपोनेंट एक्सपो,साइकिल एक्सपो और कंस्ट्रक्शन इक्विमेंट एक्सपो जैसे अन्य इवेंट भी हो रहे हैं। टोटल 9 तरह के एक्सपो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का हिस्सा हैं और इसी में एक एक्सपो टेक कंपनियों का भी है। देश की टेक कंपनियों के सबसे बड़े संगठन नासकॉम (NASSCOM) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के साथ ही ‘नासकॉम मोबिलिटी टेक पैवेलियन’ भी बनाया है। इस पैवेलियन में नासकॉम ने देश की प्रमुख आईटी, मोबिलिटी टेक और ऑटोमोटिव टेक कंपनियों को आमंत्रित किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।