एलॉन मस्क का SpaceX Starship लॉन्च के बाद फेल, आसमान से बरस रहे अंगारे, देखें वीडियो

Elon Musk: दुनिया के सबसे चर्चित बिजनेसमैन एलॉन मस्क इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने अपनी स्टारशिप रॉकेट की सातवीं टेस्ट फ्लाइट लॉन्च की थी। इसके कुछ ही देर बाद ये स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही फट गया है। जिसके कारण पूरा मलबा बिखर गया। एलॉन मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
Elon Musk: स्पेसएक्स के नए स्टारशिप रॉकेट बूस्टर के मेगा लांच के दौरान ही उसमें भीषण ब्लास्ट हो गया।

स्पेसएक्स के नए स्टारशिप रॉकेट बूस्टर में लांचिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट हो गया है। स्पेसएक्स ने अपना स्टारशिप रॉकेट लॉन्च किया था। लेकिन लांचिंग पैड से उड़ान भरने के बाद ही अंतरिक्ष यान संपर्क से टूट गया और यह नष्ट हो गया। एलॉन मस्क ने इस ब्लास्ट का वीडियो शेयर किया है। टेक्सास के बोका चिका स्थित लॉन्च पैड से शाम 5:38 बजे उड़ान भरने के बाद रॉकेट से आठ मिनट बाद संपर्क टूट गया। यह इस साल की पहली टेस्ट उड़ान थी। लेकिन आखिर में स्टारशिप का नुकसान हो गया।

दक्षिण टेक्सास में अप्रैल में पहली लॉन्चिंग भी फेल थी। लॉन्चिंग के कुछ समय बाद विस्फोट के कारण यह नष्ट हो गया था। स्टारशिप मैक्सिको की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ था। पहला मिशन विफल रहने के बाद कंपनी ने कई सुधार किए। इसके बावजूद एक बार फिर से असफलता ही हाथ लगी।

मलबे का वीडियो वायरल


इस दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें स्टारशिप के टुकड़े आसमान में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। स्पेसएक्स के CEO एलॉन मस्क ने इस वीडियो को शेयर किया और मजाक में कहा कि “मनोरंजन की गारंटी है”। यह स्टारशिप की सातवीं टेस्ट फ्लाइट थी। इसे भविष्य में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के लिए नासा ने रिजर्व किया है। मस्क का सपना है कि यह रॉकेट एक दिन इंसानों को मंगल ग्रह तक ले जाएगा। स्पेसएक्स ने इसे लॉन्च करने के पहले 10 डमी उपग्रहों के पैक के साथ प्रैक्टिस की थी। इसके बाद भी यह लॉन्च सफल नहीं हो सका है। स्पेसएक्स के इस नए और उन्नत अंतरिक्ष यान की यह पहली लॉन्च था. यह स्टारशिप रॉकेट का 7वां टेस्ट था, जो पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सका है।

मलबे से उड़ानें प्रभावित

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में हुए विस्फोट के कारण फ्लोरिडा में उड़ानों में देरी हो रही है। संघीय उड्डयन प्रशासन का कहना है कि उड़ानों में औसतन एक घंटे की देरी हो रही है। इसके अलावा इस मलवे के कारण कई विमानों को रूट चेंज और कई को ठहरना पड़ रहा है।

कंगाल पड़े पाकिस्तान को मिला 20 अरब डॉलर, वर्ल्ड बैंक ने कर्ज तो दिया पर रखीं ये बड़ी शर्तें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।