इंडियन और ग्लोबल आईटी सर्विसेज कंपनियां सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ER&D) सर्विसेज पर बड़ा दांव लगा रही हैं। इसे उभरते सेगमेंट के रूप में देखा जा रहा है। चिप बनाने वाली कंपनियां दुनिया में चिप की कमी को देखते हुए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश कर रही हैं। आईटी कंपनियां इस मौके को भुनाना चाहती हैं। Accenture, Infosys, HCL Tech, Capgemini, Wipro और Tech Mahindra थर्ड-पार्टी आरएंडडी सर्विसेज देने के लिए सेमीकंडक्टर फर्मों का अधिग्रहण कर रही हैं। बीते हफ्ते एचसीएल टेक और विप्रो ने Intel Foundry के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया।
