आजकल कल डिजिटल का जमाना है। लोगों की जिदगी मोबाइल तक ही सिमटती जा रही है। डिजिटल के इस जमाने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बोलबाला है। इसमें ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। ये सभी ऐप अपने यूजर्स को समय-समय पर नए अपडेट्स जारी करते रहते हैं। इस बीच मेटा के मालिकाना हक वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसकी मदद से यूजर्स अपनी फीड या दूसरे शब्दों में कहें तो कॉन्टेंट रिकमेंडेशन को रीसेट कर सकेंगे। इससे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम रीसेट हो जाएगा और यूजर्स को नए कंटेंट देख सकेंगे।
