द वर्ल्ड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 (World Mobile Data Pricing 2022) के एक सर्वे के अनुसार, सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान (Mobile Data Plan) बेचने के मामले में भारत दुनिया भर में पांचवें नंबर पर है। यह सर्वेक्षण Cable.co.uk की तरफ से कम्पाइल की गई रिपोर्ट का एक हिस्सा है, जिसने 233 देशों में 1GB मोबाइल डेटा की लागत को मापा।
1GB मोबाइल डेटा की औसत लागत के साथ, भारत ने ($0.17 लगभग 14 रुपए) पाकिस्तान ($0.36 लगभग 28.72 रुपए) और श्रीलंका ($0.27 लगभग 21.54 रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। इसकी मतलब है कि भारत में 1GB मोबाइल डेटा औसतन करीब 14 रुपए में मिलता है, तो वहीं पाकिस्तान में 28.72 रुपए और श्रीलंका में 21.54 रुपए में मिलता है।
इज़रायल इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहां 1GB डेटा की औसत कीमत $0.04 लगभग 3.59 रुपए हैं। वहीं दक्षिण अटलांटिक महासागर में एक ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, सेंट हेलेना इसमें सबसे नीचे हैं। जहां 1 GB मोबाइल डेटा प्लान की औसत कीमत 41.06 डॉलर, लगभग 3,276 रुपए है।
रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल, इटली, सैन मैरिनो, फिजी और भारत सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान बेचने वाले टॉप पांच देश हैं। इस सर्वे में सिम-बेस्ड डेटा प्लांस को ही ज्यादा कवर किया गया है, जिसमें कई टेक्स्ट और कॉल शामिल हैं।
इसके अलावा, विश्लेषकों ने रिपोर्ट का विश्लेषण करने के लिए चार आदर्शों का चयन किया है, जो बेहतर इंफ्रस्ट्रक्चर, कम खपत, भारी निर्भरता और एक समृद्ध अर्थव्यवस्था हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन देशों में 4G या 5G इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है, उनके पास सस्ते मोबाइल डेटा प्लान होंगे। जबकि, जिन देशों में ब्रॉडबैंड की कोई निश्चित उपलब्धता नहीं है। उनके मोबाइल डेटा पर निर्भर रहने की संभावना ज्यादा है। इसलिए, मोबाइल डेटा एक यूजर के लिए ऑनलाइन जाने का रास्ता बन गया है।
भारत में एक बड़ी आबादी मोबाइल डेटा पर निर्भर है। इसने डेटा पैन की ज्यादा मांग पैदा कर दी है, जिससे सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी कीमतें कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायल में कंपनियां 4G LTE और 5G नेटवर्क कवरेज की पेशकश करती हैं। इज़रायल में भी अमेरिका की तुलना में एक हायर स्मार्टफोन बाजार है।
इटली सबसे लोकप्रिय सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से दिए जाने वाले कलेक्टिव डेटा प्लांस के साथ कुल जनसंख्या के 95 प्रतिशत को 5G और 4G डेटा सर्विस देता है।
सैन मैरिनो 5G नेटवर्क लॉन्च करने वाला पहला यूरोपीय राज्य बन गया। देश में 5G कवरेज का 100 फीसदी हिस्सा है। एक सुदूर द्वीपीय राष्ट्र फिजी में दो मजबूत मोबाइल नेटवर्क हैं, जो पूरे देश में सस्ते 4G और 5G डेटा प्लान देता है।