OnePlus 5G मोबाइल पर मिल रही है 5000 रुपये की छूट, ऐसे उठाएं फायदा

दिवाली के बाद भी ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस स्मार्टफोन ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 2:07 PM
वनप्लस अभी भी अपने फोन पर ऑफर्स की भरमार दे रहा है

अगर आप दिवाली के बाद भी स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी भी आपके सामने बेहतर ऑफर है। अगर आप सोच रहे होंगे कि दिवाली निकल गई, ऑफर भी निकल गए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वनप्लस 10T 5G को काफी अच्छी डील पर खरीद सकते हैं। इसमें 5,000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट पाने के लिए आपको ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा वनप्लस स्टोर से खरीदने पर वाउचर के साथ 1,000 रुपये की छूट एक्सट्रा छूट मिलेगी।

जानिए फोन की कीमत

OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लेकिन बैंक कार्ड ऑफर के साथ 5000 रुपये का डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा आप वनप्लस स्टोर ऐप पर कूपन के जरिए 1000 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप 6,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस तरह से आप 44,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर फोन खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं पुराना फोन देने पर 5000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं OnePlus 10R पर भी 3,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Airtel 5G Plus सिर्फ इन Smartphones में चलेगी, फेस्टिव टाइम में खरीदने से पहले यहां देख लें पूरी List


खासियत

OnePlus के इस फोन में 6.7 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2412x1080 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। इसका डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

पावर

पावर के लिए OnePlus 10T में 4800mAh की डुअल सेल बैटरी दी गई है। इसमें 150W की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग दी गई है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ 19 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए OnePlus 10T 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए OnePlus 10T फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

कैमरा

कैमरे के तौर पर लेटेस्ट OnePlus 10T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर लगा हुआ है। फोन के कैमरे में दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का GC02M1 मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस OnePlus 10T में 16 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5K3P9 का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।