Oppo Reno 8, Reno 8 Pro Smartphone Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने भारत में Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो मॉडलों Reno 8 और Reno 8 Pro को पेश किया है। Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स के अलावा ओप्पो ने भारत में अपना पहला टैबलेट- Oppo Pad Air और Oppo Enco X2 वायरलेस ईयरबड भी लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को फोटोग्राफी पर फोकस करके पेश कर दिया गया है। हालांकि, दोनों फोन्स में कई अंतर हैं।
Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro दोनों को सिंगल स्टोरेज और दो कलर वैरिएंट में पेश किया गया है। Oppo Reno 8 की कीमत सिंगल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 29,999 रुपये दी गई है। जबकि इसके प्रो मॉडल की कीमत एक मात्र 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए 45,999 रुपये रखी गई है। Reno 8 Pro 19 जुलाई से और Reno 8 स्मार्टफोन 25 जुलाई से फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए मुहैया कराए जाएंगे। यानी Oppo Reno 8 Pro की बिक्री आज से शुरू हो गई है। सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI व SBI कार्ड पर 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन
Oppo Reno 8 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। फोन में सेंटर में एक होल पंच कटआउट है। जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 मैक्स चिप मिलती है। जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। सॉफ्टवेयर Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 है। फोटोग्राफी के लिए, Reno 8 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP मेन (Sony IMX766), 8MP अल्ट्रावाइड और दूसरा 2MP मैक्रो कैमरा है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 11 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज की जा सकती है।
Oppo Reno 8 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। इसमें कंपनी ने MediaTek 1300 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 है। फोटोग्राफी के लिए, रेनो 8 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP मेन, 2MP मोनोक्रोम और दूसरा 2MP मैक्रो कैमरा है। इसमें 4,500mAh की बैटरी 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।