PhonePe: इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe काफी पॉपुलर है। अब कंपनी ने एक नया फीचर जारी किया है। इससे आधार कार्ड OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए UPI को एक्टिवेट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि वो Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस वाला दुनिया का पहला प्लेटफॉर्म है। कंपनी का दावा है कि Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने वाले नए यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा। बता दें कि अभी तक UPI सर्विस के इस्तेमाल के लिए Debit कार्ड की जरूरत होती थी। लेकिन Aadhaar बेस्ड अथेंटिकेशन के बाद Debit कार्ड का झंझट खत्म हो जाएगा। बता दें कि भारत तेजी से डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहा है।
दरअसल, UPI रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस के दौरान UPI पिन के लिए Debit Card जरूरी होता है। लेकिन फोनपे की स नई सर्विस के जरिए ई-केवाईसी अपडेट करना होगा। इसके लिए यूजर्स को फोनपे की ऑनबोर्डिंग के लिए आधार कार्ड वाला विकल्प सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद फोनपे पर आधार के आखिरी 6 डिजिट दर्ज करेंगे। फिर UIDAI से OTP रिसीव होगा। फिर आपका बैंक अथेंटिकेशन प्रॉसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स UPI पेमेंट के सभी सर्विस जैसे पेमेंट चेक और बैंक बैंलेंस चेक कर पाएंगे। PhonePe के हेड ऑफ पेमेंट दीप अग्रवाल (Deep Agarwal) ने बताया कि इससे UPI ओनबोर्डिंग प्रोसेस काफी ज्यादा आसान बन जाएगा। ऐसा करने वाले पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म बन गए हैं।
आधार से जुड़ी ये अहम जानकारी भी जानें
UPI सर्विस के अलावा आप ये भी जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कितने बैंक अकाउंट से लिंक है। इसे आप ऑनलाइन पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक या आधार कार्ड सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Check Your Aadhaar and Bank Account के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे एंटर करें। फिर आपके सामने लॉग-इन का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करना होगा। लॉग-इन करते ही आपके आधार से जुड़े सभी बैंक अकाउंट्स की डिटेल सामने आ जाएगी।