Get App

फ्रिज और दीवार के बीच कितनी होनी चाहिए दूरी, करें ये बदलाव, बिजली बिल हो जाएगा आधा

Refrigerator: बहुत से लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनको नहीं पता कि घर पर फ्रिज कैसे रखना है। एक छोटी सी गलती से बिल में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अब तो गर्मी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपने फ्रिज के रखरखाव में मामूली बदलाव कर लिया तो आपका बिजली बिल काफी कम हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 12:10 PM
फ्रिज और दीवार के बीच कितनी होनी चाहिए दूरी, करें ये बदलाव, बिजली बिल हो जाएगा आधा
फ्रिज चलाते समय इसे ऑवरलोड नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बार-बार दरवाजा नहीं खोलना चाहिए

Refrigerator: देश भर में गर्मी के मौसम ने दस्त दे दी है। भले ही कुछ जगह बारिश की वजह से ठंडक हो। लेकिन गर्मी शुरू होते ही लोगों को फ्रिज, एसी, कूलर की याद आने लगती है। आज हम आपको फ्रिज के बारे में बता रहे हैं। फ्रिज आमतौर पर सभी रखते हैं। लेकिन इसके रखरखाव के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। ऐसे में बिजली बिल अनाप शनाप आता रहता है। अगर आप अपना बिजली बिल कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने फ्रिज का ठिकाना बदलना होगा।

कुछ लोग फ्रिज को हॉल में रखते हैं। वहीं कुछ लोग इसे किचन में रखते हैं। फ्रिज को रखने की जगह इस बात पर भी निर्भर करती है कि किचन या हाल में कितना स्पेस खाली है। आपने गौर किया होगा कि सभी लोग फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं। हालांकि, कई लोग नहीं जानते हैं कि फ्रिज और दीवार के बीच की दूर कितनी होनी चाहिए?

फ्रिज से दीवार के बीच की दूरी

जानकारों का मानना है कि फ्रिज को दीवार से 6-10 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। इसकी वजह ये है कि फ्रिज को खुद को अंदर से ठंडा रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ठंडे होने के इस प्रोसेस के दौरान ग्रिल के जरिए अंदर से गर्मी निकलती है। यही वजह है कि फ्रिज को सीधे दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। सटाकर रख देने से गर्म हवा ज्यादा बाहर नहीं निकल पाएगी। ऐसे में फ्रिज को ठंडा रखने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे बिजली की खपत बढ़ जाएगी और आपका बिजली बिल भी बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें