Get App

Laptop tips: गर्मियों में लैपटॉप को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? जानिए 5 असरदार टिप्स

How to Avoid Laptop Overheating: गर्मियों में लैपटॉप का ज्यादा हीट होना आम बात है। अगर आपका भी लैपटॉप गर्म हो रहा है तो इन 5 शानदार उपायों को जरूर आजमाएं। कूलिंग पैड के इस्तेमाल से लेकर थर्मल पेस्ट तक, ये टिप्स न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाएंगे बल्कि लैपटॉप की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2025 पर 12:09 PM
Laptop tips: गर्मियों में लैपटॉप को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? जानिए 5 असरदार टिप्स
How to Avoid Laptop Overheating: कई बार लैपटॉप की ओवरहीटिंग की वजह पुराने BIOS या ग्राफिक्स ड्राइवर्स होते हैं।

गर्मियों का मौसम आते ही तापमान के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की परेशानी भी बढ़ जाती है, खासकर लैपटॉप की। तेज गर्मी के कारण लैपटॉप का ओवरहीट होना एक आम समस्या बन जाती है, जो कई बार गंभीर रूप भी ले सकती है। ओवरहीटिंग से लैपटॉप की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है, प्रोसेसर स्लो हो जाता है, और कई बार तो सिस्टम अचानक शटडाउन भी कर जाता है। यही नहीं, लगातार गर्म रहने से डिवाइस के हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे उसकी उम्र कम हो जाती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और आपका लैपटॉप भी बहुत जल्दी गर्म हो जाता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाकर आप अपने लैपटॉप को गर्मियों में भी कूल रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन और अनोखे उपाय, जो आपके लैपटॉप को गर्मी में राहत देंगे।

1. लैपटॉप को सही पॉजिशन में रखें

लैपटॉप का एग्जॉस्ट वेंट वो जगह होती है जहां से गर्म हवा बाहर निकलती है। अक्सर लोग गलती से उसे ही ब्लॉक कर देते हैं, जिससे हीट अंदर ही रह जाती है। इसे रोकने के लिए लैपटॉप को इस तरह रखें कि एग्जॉस्ट के सामने कोई रुकावट न हो। अगर वेंट पीछे है, तो उसे दीवार से 6-8 इंच दूर रखें ताकि हवा अच्छे से निकल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें