Swiggy Instamart पलक झपकते करेगा स्मार्टफोन डिलीवर, Zepto-Blinkit की बढ़ेगी मुश्किल

Swiggy Instamart ने 10 मिनट में स्मार्टफोन डिलीवरी शुरू की। इससे Zepto और Blinkit को कड़ी टक्कर मिलेगी। यह सर्विस Apple, Samsung, OnePlus, Redmi समेत कई ब्रांड्स के लिए 10 शहरों में उपलब्ध है। ICICI कार्ड धारकों को ₹4,000 तक की छूट मिलेगी। Swiggy Instamart अब 100 शहरों में सक्रिय है।

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 8:07 PM
Story continues below Advertisement
Swiggy Instamart ने स्मार्टफोन डिलीवरी की सुविधा को 10 बड़े शहरों में लॉन्च किया है।

Swiggy Instamart Smartphone Delivery: अब आपको ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Swiggy Instamart ने 10 मिनट में स्मार्टफोन डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है। इस सर्विस के तहत आप Apple, Samsung, OnePlus, Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन बस 10 मिनट में अपने दरवाजे पर मंगवा सकते हैं।

किन शहरों में मिलेगी ये सर्विस?

Swiggy Instamart ने इस सुविधा को 10 बड़े शहरों में लॉन्च किया है। इनमें बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे शामिल हैं।


कौन-कौन से स्मार्टफोन उपलब्ध हैं?

इस सर्विस में बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन तक कई ऑप्शन मौजूद हैं:

  • बजट फ्रेंडली: Redmi 14C, OPPO, vivo, realme, Motorola
  • मिड-रेंज: OnePlus Nord CE, Samsung M35
  • प्रीमियम: iPhone 16e

अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो ₹11,499 से ज्यादा के ऑर्डर पर 5% (₹4,000 तक) की छूट भी पा सकते हैं।

Swiggy Instamart की तेजी से बढ़ती पहुंच

Swiggy Instamart ने हाल ही में अपने ऑपरेशंस को 100 शहरों तक बढ़ा दिया है। इसमें 2025 में 32 नए शहर जोड़े गए हैं। अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ ग्रॉसरी नहीं, बल्कि स्मार्टफोन जैसे हाई-डिमांड प्रोडक्ट्स भी सुपर-फास्ट डिलीवरी में शामिल कर रहा है। स्विगी इंस्टामार्ट की ब्लिकिंट और जेप्टो जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां पहले से ही कुछ स्मार्टफोन की क्विक डिलीवरी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: इस बाजार में क्या Nifty से ज्यादा रिटर्न देने वाला पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।