Get App

TrueCaller के इस्तेमाल की आपको नहीं पड़ेगी जरूरत, Trai तीन हफ्ते के अंदर अपना मोबाइल कॉलर आईडी सिस्टम लॉन्च करेगा

Trai का कॉलर आईडी सिस्टम अभी इस्तेमाल हो रहे Truecaller की जगह ले सकता है। यह सिस्टम KYC वेरिफायड होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 11:04 AM
TrueCaller के इस्तेमाल की आपको नहीं पड़ेगी जरूरत, Trai तीन हफ्ते के अंदर अपना मोबाइल कॉलर आईडी सिस्टम लॉन्च करेगा
Trai के चेयरपर्सन पीडी वाघेला ने 16 नवंबर को बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटर 'मल्टीपल स्क्रींस, एक जैसे कंटेंट' की स्थिति को देखते हुए नए रेगुलेशन बनाने के बारे में भी सोच रहा है।

Telecom Regulatory Authority of India (Trai) ने अपना मोबाइल फोन कॉलर आइडेंटिटी सिस्टम लॉन्च करने का प्लान बनाया है। यह सिस्टम KYC वेरिफायड होगा। इस सिस्टम के अगले तीन हफ्तों में शुरू हो जाने की उम्मीद है।

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Trai के चेयरपर्सन पीडी वाघेला ने 16 नवंबर को बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटर 'मल्टीपल स्क्रींस, एक जैसे कंटेंट' की स्थिति को देखते हुए नए रेगुलेशन बनाने के बारे में भी सोच रहा है।

Trai का कॉलर आईडी सिस्टम अभी इस्तेमाल हो रहे Truecaller की जगह ले सकता है। ट्रूकॉलर स्वीडिश कॉलर आइडेंटिफाइंग ऐप है। वाघेला ने एचडी को बताया, "ट्राई ने इस मसले का समाधान निकालने के लिए मसले से जुड़े कई स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की है। नए फीचर के अगले दो से तीन हफ्ते में लॉन्च हो जाने की उम्मीद है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें