Twitter ने TweetDeck का नया वर्जन किया लॉन्च, वेरिफाइड अकाउंट वाले ही कर पाएंगे इस्तेमाल

TweetDeck: अगर आप ट्विटर यूजर हैं और अपने ट्विटर अकाउंट को मैनेज करने के लिए TweetDeck का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने TweetDeck का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए ब्लू टिक होना जरूरी है। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि अब यह सुविधा फ्री नहीं रह गई है

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 10:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TweetDeck ट्विटर का एक खास फीचर है। जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मीडिया कंपनी और सोशल मीडिया मैनेजर्स की ओर से किया जाता है

TweetDeck: एलॉन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीद लिया है। तब से यहां काफी उथल-पुथल मची हुई है। कंपनी हर दिन नए-नए ऐलान कर रही है। कभी यूजर्स को ट्वीट पढ़ने की लिमिट तय की जाती है तो कभी कोई और ऐलान होते हैं। इसी कड़ी कंपनी ने अब ट्वीटडेक (TweetDeck) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। ट्विटर की ओर से फ्री में मिलने वाली इस प्लेटफॉर्म की सुविधा को पेड बनाने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है। नया बदलाव ठीक 30 दिन बाद लागू होगा। इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ वही यूजर्स कर पाएंगे जो वेरिफाइड होंगे।

हालांकि, ट्विटर के इस ऐलान से पहले ही कई ट्वीटडेक यूजर्स कई तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। खासकर नोटिफिकेशन और ट्वीट हासिल करने के मामले में और ज्यादा दिक्कत होती थी। कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके ट्वीटडेक में ट्विटर हैंडल्स के कॉलम लोड नहीं हो रहे हैं।

जानिए क्या है ट्वीटडेक


TweetDeck ट्विटर अकाउंट को मैनेज करने के लिए एक सोशल मीडिया डैशबोर्ड एप्लीकेशन है। इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मीडिया कंपनी और सोशल मीडिया मैनेजर्स की ओर से किया जाता है। इसमें यूजर्स को एक ही स्क्रीन पर कई अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट दिखाई देते हैं। मीडिया कंपनियों के लिए यह खबरों के स्रोत जानने का सबसे आसान जरिया होता है। वहीं मल्टीपल अकाउंट हैंडल करने वालों को भी इससे मदद मिलती है। ट्विटर ने अपने ट्वीट्स में कहा, "हमने ट्वीटडेक का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। सभी यूजर्स अपने सेव किए हुए सर्च और वर्कफ्लो को https://tweetdeck.twitter.com पर नए वर्जन में पा सकते हैं।" ट्विटर ने बताया कि ट्वीटडेक के नए वर्जन में सभी सेव्ड सर्च, लिस्ट्स और कॉलम्स पहले की तरह ही मौजूद रहेंगे।

Twitter New Rules: एलॉन मस्क ने ट्विटर पर तय की लिमिट, अब रोजाना सिर्फ इतनी पढ़ सकेंगे पोस्ट

नए फीचर्स की भरमार

कंपनी ने बताया कि ट्वीटडेक में कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें स्पेसेज, वीडियो डॉकिंग, ट्विटर पोल्स और नए फीचर्स शामिल हैं। फिलहाल ट्वीटडेक में टीम फंक्शन मुहैया नहीं कराया गया है। इसे आने वाले हफ्तों में फिर शुरू किया जाएगा। अगले 30 दिनों में ट्वीटडेक इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स का वेरिफाइड होना जरूरी है।

कितनी है अकाउंट वेरिफाइड कराने की फीस?

भारत में, एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसों के लिए ट्विटर ब्लू मेंबरशिप की कीमत 900 रुपये महीना है। वहीं वेब के लिए ये कीमत 650 रुपये प्रति महीना रखी गई है। यूज़र्स वेब के लिए सालाना मेंबरशिप भी ले सकते हैं। इसके लिए 6,800 रुपये देना होगा। वहीं iOS और Android के लिए सालाना मेंबरशिप कीमत 9,400 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।