Twitter New Rules: एलॉन मस्क ने ट्विटर पर तय की लिमिट, अब रोजाना सिर्फ इतनी पढ़ सकेंगे पोस्ट

Twitter New Rules: ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कौन यूजर्स एक दिन में कितनी पोस्ट पढ़ सकेंगे। इस बारे में मस्क ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब नॉन वेरिफाइड अकाउंट्स एक दिन में सिर्फ 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे। वेरिफाइड अकाउंट्स एक दिन में 6000 पोस्ट पढ़ पाएंगे

अपडेटेड Jul 02, 2023 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Twitter New Rules: नए अनवेरिफाइड अकाउंट्स एक दिन में 400 पोस्ट पढ़ पाएंगे

Twitter New Rules: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के CEO और मालिक एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई अहम बदलाव किए हैं। अब उन्होंने ट्वीट्स पढ़ने की लिमिट सेट कर दी है। एलॉन मस्क ने खुद इस बात की जानकारी दी। एलॉन मस्क ने ट्वीट्स पढ़ने के नियम में कई बार बदलाव किए। पिछले छह घंटे में उन्होंने इसके लिए 3 बार नियम बदले हैं। एलॉन मस्क ने कहा कि डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम मैनिपुलेशन से निपटने के लिए हमने ये अस्थायी लिमिट लगाई है। कौन कितनी पोस्ट पढ़ेगा। इसकी लिमिट लगाई गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए नियमों के तहत वेरिफाइड अकाउंट्स अब रोजाना 6000 पोस्ट तक पढ़ पाएंगे। वहीं, अनवेरिफाइड अकाउंट्स को हर दिन 600 पोस्ट और नए वेरिफाइड अकाउंट्स रोजाना 300 पोस्ट पढ़ने का मौका मिलेगा। मस्क ने एक ट्वीट के जरिए इसका ऐलान किया है। एक और ट्वीट में मस्क ने कहा कि रेट लिमिट जल्द ही बढ़ाकर वेरिफाइड (अकाउंट्स) के लिए 8000, अनवेरिफाइड के लिए 800 और नए अनवेरिफाइ़ड के लिए 400 कर दी जाएगी।


जानिए क्या है डेटा स्क्रैपिंग?

बता दें कि डेटा स्क्रैपिंग को वेब स्क्रैपिंग भी कहा जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें सॉफ्टवेयर प्रोग्राम दूसरी वेबसाइट से डेटा अपनी फाइल में इंपोर्ट करते हैं। यह पर्सनल यूज के लिए हो सकता है या दूसरी वेबसाइट पर इस्तेमाल के लिए। कई ऐसे सॉफ्टवेयर हैं जो अपने आप डेटा स्क्रैपिंग करते हैं।

ट्विटर ने लॉगिन न करने वाले यूजर्स को ब्लॉक करना शुरू किया

ट्विटर (Twitter) ने बिना अकाउंट वाले लोगों के लिए अपने वेब प्लैटफॉर्म पर ब्राउजिंग एक्सेस बंद कर दिया है। इन्हें ट्वीट देखने के लिए पहले एक अकाउंट बनाना होगा। एलन मस्क (Elon Musk) ने शनिवार को कहा कि 'डेटा स्क्रैपिंग' के कारण यह कठोर कार्रवाई जरूरी थी। जो लोग ट्विटर में लॉगिन किए बिना ट्वीट पढ़ लिया करते थे। उन्हें अब ट्वीट नहीं दिखेंगे। यूजर्स को पहले ट्विटर में लॉगिन करना होगा।

Twitter Down: दुनियाभर में कई जगहों पर ठप हुआ ट्विटर! यूजर्स रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं ट्वीट

ट्विटर ने कैरेक्टर लिमिट 25,000 की

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने कैरेक्टर लिमिट को 25,000 कर दिया है। साथ ही यूजर अब कैरेक्टर के साथ इमेज भी एड कर सकेंगे। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।