नया स्मार्टफोन लेने का कर रहे हैं प्लान तो बस कीजिए थोड़ा इंतजार, जून 2025 में आ रहे है ये धांसू स्मार्टफोन

June Smartphones Launch: Nothing का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन के जून में लॉन्च होने की संभावना है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है

अपडेटेड May 25, 2025 पर 10:23 PM
Story continues below Advertisement
वनप्लस का नया मॉडल OnePlus 13s के 5 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है

New Smartphones Launch: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जून 2025 आपके लिए धमाकेदार होने वाला है। कई बड़े ब्रांड जून में अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। ये नए स्मार्टफोन प्रीमियम और मिड-रेंज दोनों सेगमेंट में होने वाले है। आइए आपको बताते हैं अगले महीने लॉन्च होने वाले कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में।

OnePlus 13s: 5 जून को होगा लॉन्च

वनप्लस का नया मॉडल OnePlus 13s के 5 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की संभावना है। इसमें 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले और पीछे की तरफ दो 50MP कैमरे हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6260mAh की बड़ी बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹49990 होने की उम्मीद है।


Nothing Phone (3): जून में ही आएगा

Nothing का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जून में ही लॉन्च होने की संभावना है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल-लेंस सेटअप हो सकता है। 100W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी की उम्मीद है। इसकी अनुमानित कीमत ₹44999 हो सकती है।

Vivo T4 Ultra: जून के मध्य में आने की उम्मीद

Vivo भी अपना T4 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसके मिड जून में आने की उम्मीद है। इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे होंगे, जिसमें 50MP का Sony IMX921 सेंसर, 3X जूम वाला 50MP पेरिस्कोप लेंस और 10X मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले हो सकता है।

Infinix GT30: जून के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च

गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया Infinix GT30 जून के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹25000 के आसपास हो सकती है।

इनके अलावा, Oppo भारत में अपना Find X8 Ultra लॉन्च कर सकता है। साथ ही, हमें X200 Pro का पोर्टेबल वर्जन भी देखने को मिल सकता है। अन्य ब्रांडों से भी कई और घोषणाएं हो सकती हैं। कुल मिलाकर जून का महीना टेक प्रेमियों और स्मार्टफोन लेने वालों के लिए जबरदस्त होने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।