WhatsApp ने 37.16 लाख भारतीयों के अकाउंट नवंबर में किया बैन, अक्टूबर महीने से 60% अधिक

Whatsapp ने बुधवार 21 दिसंबर को बताया कि उसने नवंबर महीने के दौरान भारत में कुल 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किए गए अकाउंट्स की तुलना में करीब 60 फीसदी अधिक है। इनमें से 9.9 लाख अकाउंट्स ऐसे थे, जिन्हें यूजर्स से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 10:35 PM
WhatsApp ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाया था

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) ने बुधवार 21 दिसंबर को बताया कि उसने नवंबर महीने के दौरान भारत में कुल 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किए गए अकाउंट्स की तुलना में करीब 60 फीसदी अधिक है। नवंबर में जिन Whatsapp Accounts को बैन किए गए, उनमें से 9.9 लाख अकाउंट्स ऐसे थे, जिन्हें यूजर्स से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया। वॉट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाया था। इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया।

इससे पहले अक्टूबर में Whatsapp ने 23.24 लाख अकाउंट को बैन किया था। इसमें 8.11 लाख वे अकाउंट भी शामिल थे, जिन्हें सक्रिय रूप से यानी वॉट्सऐप ने खुद पहल करके बैन किया था।

Whatsapp ने एक बयान में कहा, "एक नवंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2022 के बीच, 37,16,000 वॉट्सऐप अकांउट पर बैन लगाया गया। इनमें से 9,90,000 अकाउंट को सक्रिय रूप से बैन किया गया।’’ कंपनी ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रूल्स 2021 के तहत प्रकाशित नवंबर की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- Syrma SGS Technology का शेयर खरीदें, हो सकती है 40% की दमदार कमाई: BOB कैपिटल

पिछले साल लागू हुए कड़े आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करना, यूजर्स से मिली शिकायतों की डिटेल और उनपर की गई कार्रवाई का जिक्र करना अनिवार्य है।

Whatsapp को नवंबर में यूजर्स से 946 शिकायतें मिली थी, जिसके तहत 830 अकाउंट को बैन करने की मांग की गई थी। कंपनी ने इसमें से 73 अकाउंट को बैन किया है। वॉट्सऐप ने कहा कि वह उन मामलों को छोड़कर सभी शिकायतों का जवाब देता है जहां शिकायत को पिछले टिकट का डुप्लिकेट माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।