सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) ने बुधवार 21 दिसंबर को बताया कि उसने नवंबर महीने के दौरान भारत में कुल 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किए गए अकाउंट्स की तुलना में करीब 60 फीसदी अधिक है। नवंबर में जिन Whatsapp Accounts को बैन किए गए, उनमें से 9.9 लाख अकाउंट्स ऐसे थे, जिन्हें यूजर्स से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया। वॉट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाया था। इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया।
