WhatsApp New Tool: अब आप वॉट्सऐप (Whatsapp) पर फोटो भेजने से पहले इमेज को ब्लर कर सकेंगे। वॉट्सऐप अपने डेस्कटॉप बीटा यूजर्स के लिए नया इमेज ब्लरिंग टूल लेकर आया है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इस नए टूल यूजर्स सेंसेटिव चैट या जानकारी को ब्लर कर सकेंगे। इस टूल का नाम Blur Tool रखा गया है। इस टूल को वॉट्सऐप डेस्कटॉप बीटा 2.2241.2 के लिए पेश किया गया है।
अगर आपको लग रहा है कि ये ऑप्शन आपको नहीं दिख रहा है तो आपको बता दे कि ये फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किया गया है। अगर आपको ये फीचर नहीं दिख रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जून में कंपनी ने बताया था कि Desktop Beta के लिए ब्लर फीचर पर काम चल रहा है। अब ये टेस्टर्स को मिल रहा है।
WB ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि ये ब्लर टूल टूल कैसे काम करेगा। इस टूल के तहत यूजर्स यह सिलेक्ट कर पाएंगे कि कितना एरिया ब्लर करना है। आप जिस एरिया को ब्लर करना है, बस उतने एरिया को सिलेक्ट कर सकते हैं।
क्या आपको मिला है ये फीचर?
अगर आपको ये फीचर मिला है तो एक फोटो को भेजकर ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको फोटो भेजने से पहले ब्लर बटन नजर आ रहा है तो आप इसका इस्तेमाल करके देख सकते हैं। अगर आपको ये फीचर नहीं मिला है तो आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं।
Whatsapp लेकर आया ये नया फीचर
WhatsApp यूजर्स के लिए कॉल लिंक नाम का एक नया फीचर भी हाल में लेकर आया है। यह फीचर पहले iOS यूजर्स के लिए मौजूद था। अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया गया है। अब आप WhatsApp ग्रुप पर कॉल या मीटिंग के लिए इस लिंक को शेयर कर सकते हैं। वीडियो ग्रुप कॉल के लिए यह बेहतर है। इसमें एक साथ 32 यूजर्स को जोड़ा सकता है। इतना ही नहीं इस फीचर के जरिए पहले से चल रही व्हाट्सएप मीटिंग को भी ज्वाइन किया जा सकता है।
बता दें कि अभी तक ये फीचर गूगल मीट और जूम वीडियो कॉलिंग ऐप पर मिलता था। इसके पहले Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने घोषणा की थी कि कि वो जल्द ही WhatsApp चैट लिंक सर्विस को रोल आउट कर रहा है। इस लिंक के जरिए यूजर्स सिर्फ एक टैप पर आसानी से कॉल स्टार्ट कर सकेंगे।