Get App

WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस और RC, बस एक मैसेज से हो जाएगा काम

WhatsApp: अब आप सिर्फ एक WhatsApp मैसेज के जरिए अपना डीएल, इंश्योरेंस, RC जैसे डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने डिजिलॉकर सर्विस को एक्सेस करने के लिए MyGov Helpdesk को WhatsApp पर मुहैया करा दिया है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 07, 2022 पर 3:21 PM
WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस और RC, बस एक मैसेज से हो जाएगा काम
WhatsApp में कुछ स्टेप्स को फॉलो कर डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp का इस्तेमाल अब सिर्फ मैसेज के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह के काम में इस्तेमाल होने लगा है। अब आप WhatsApp के जरिए अपने कई डॉक्यूमेंट्स भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, RC जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स हासिल कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने डिजिलॉकर (Digilocker) सर्विस को एक्सेस करने के लिए MyGov Helpdesk को WhatsApp पर मुहैया करा दिया है। कहने का मतलब ये हुआ कि आप बस एक नंबर पर WhatsApp मैसेज भेजकर डिजिलॉकर सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

करना होगा ये काम

ऐसे डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड करने के लिए एकमात्र और जरूरी शर्त यह है कि सबसे पहले आपको डिजिलॉकर में इन्हें सेव करना होगा। इसके लिए सिर्फ एक बार डिजिलॉकर अकाउंट में अपनी सभी जानकारी भरना होता है। अपने आधार कार्ड से अपने WhatsApp नंबर को वेरीफाई करना होता है। इसके बाद यूजर अपना 6 डिजिट का सिक्योरिटी कोड दर्ज करके अपने डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई दसवीं पासिंग सर्टिफिकेट, वाहन रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट, (RC), इंश्योरेंस पॉलिसी, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा की मार्कशीट जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp पर चैटिंग करते टाइम भी नहीं दिखेंगे ऑनलाइन, करनी होगी छोटी सी सेटिंग, ये है बेहद आसान ट्रिक

जानिए कैसे करें डाउनलोड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें