WhatsApp सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है। यही वजह है कि अब ये ऐप हर यूजर के स्मार्टफोन में मौजूद रहता है। WhatsApp पर सिर्फ मैसेज, फोटो या वीडियो ही नहीं भेज सकते, बल्कि इस ऐप पर वीडियो और ऑडियो कालिंग की भी सुविधा मौजूद है। इसमें ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें प्राइवेसी और किसी को ब्लॉक करने जैसे फीचर्स भी हैं। लिहाजा किसी को भी आप ब्लॉक कर सकते हैं। अब अगर आपको किसी ने ब्लॉक कर दिया हो तो आखिर कैसे पता चलेगा?
