मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने यूजर्स के बीच वॉट्सऐप पेमेंट (WhatsApp Payments) फीचर्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक देना शुरू किया है। वॉट्सऐप पेमेंट से अपने दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने वाले यूजर को कंपनी 35 रुपये का कैशबैक दे रही है। हालांकि यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि यह कैशबैक सिर्फ तीन बार और तीन अलग-अलग नंबरों पर पैसे भेजने पर मिलेंगे।
जो भी लोग वॉट्सऐप की इस कैशबैक स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें इसलिए एक न्यूनतम योग्यता की शर्त को पूरा करना होगा। कंपनी ने कैशबैक स्कीम से जुड़े सवालों और जवाबों की एक लिस्ट जारी है। इसमें कहा गया है, "हम चुनिंदा वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कैशबैक प्रमोशन स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। अगर आप इस प्रमोशन स्कीम के लिए योग्य होंगे, तो आपको किसी यूजर्स को पैसे भेजने के बाद एक गिफ्ट का बटन दिखाई देगा।"
व्हाट्सएप यूजर्स यह भी ध्यान में रखें कि यह पेमेंट कैशबैक ऑफर अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग समय पर उपलब्ध होगा और यह सिर्फ सीमित समय तक के लिए ही रहेगा।
एक बार जब आपको कैशबैक का विकल्प मिल जाता है, तो आप 35 रुपया कैशबैक पाने के लिए किसी भी रजिस्टर वॉट्सऐप यूजर को पैसे भेज सकते हैं। यदि आप जिन्हें पैसा भेजना चाहते हैं, वह वॉट्सऐप पर नहीं हैं तो आपको उन्हें वॉट्सऐप पर आमंत्रित करना होगा।
यह भी दिलचस्प है कि वॉट्सऐप ने इस कैशबैक ऑफर को लेकर किसी तरह की न्यूनतम राशि की शर्त नहीं रखती है। साथ ही एक वॉट्सऐप यूजर को प्रति यूजर एक ही बार कैशबैक रिवॉर्ड मिलेगा। इसलिए ऑफर का पूरा लाभ पाने के लिए आपको तीन अलग-अलग वॉट्सऐप यूजर्स को पैसे भेजने होंगे।