वॉट्सऐप अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए अपडेट्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी ने एक नया एक्सेसिबिलिटी फीचर पेश किया है, जिसे खासतौर पर कमजोर नजर वाले यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस फीचर का नाम है Increased Contrast Mode, जो ऐप के विजुअल्स को ज्यादा स्पष्ट और पढ़ने में आसान बनाता है। वॉट्सऐप ने इस फीचर की टेस्टिंग अपने बीटा वर्जन में शुरू कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य उन यूजर्स की मदद करना है, जिन्हें कलर विजन डिफिशियंसी या उम्र बढ़ने के कारण दृष्टि समस्याएं होती हैं।
