Get App

Wi-Fi राउटर चलाने पर कितनी खर्च होती है बिजली, समझिए पूरा कैलकुलेशन, जेब पर कितना पड़ रहा है भारी?

Wifi: आज कल के इस डिजिटल युग में इंटरनेट की खपत में इजाफा हुआ है। वर्क फ्रॉम हम कल्चर से इंटरनेट के इस्तेमाल में बढ़ोतरी आई है। ऐसे में अब घर पर भी Wifi की जरूरत बढ़ गई है। घर पर Wifi राउटर दिन रात चलता रहता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें कितनी बिजली खर्च होती है। यह हमारी जेब पर कितना भारी पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 10:25 AM
Wi-Fi राउटर चलाने पर कितनी खर्च होती है बिजली, समझिए पूरा कैलकुलेशन, जेब पर कितना पड़ रहा है भारी?
एक वाई-फाई राउटर में प्रति घंटे 6 से 20 वाट तक बिजली की खपत होती है

Wifi: अगर आपके घर में वाई-फाई (Wifi) कनेक्शन लगा हुआ है। तब कई बार ऐसा होता होगा कि जब बिजली जाती है तो वाईफाई भी काम करना बंद कर देता है। जाहिर सी बात है जिस तरह से होम अप्लायंसेज पंखे रेफ्रिजरेटर समेत टीवी और एयर कंडीशनर को चलाने के लिए बिजली जरूरी होती है। ठीक उसी तरह से वाईफाई राउटर चलाने के लिए भी बिजली ही चाहिए होती है। आज कल वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के चलन में तेजी आई है। ऐसे में इंटरनेट की जरूरत बढ़ गई है। आपके घर पर भी Wifi राउटर लगा होगा। कभी आपने सोचा है कि ये कितनी बिजली खा रहा है?

Wifi का उपयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आज कल तो Wifi राउटर रात दिन ऑन रहता है। ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत में लगातार उपयोग किए जाने पर वाईफाई राउटर कितनी बिजली की खपत करता है?

बिजली खपत

वाईफाई राउटर की बिजली की खपत इसके स्पेक्स, इस्तेमाल किए जाने के समय और अन्य वजहों पर निर्भर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर, भारत में एक वाई-फाई राउटर इलेक्ट्रिसिटी रेटिंग और इस्तेमाल के पैटर्न के आधार पर प्रति घंटे 6 से 20 वाट बिजली की खपत करता है। अब कोई वाईफाई राउटर एक दिन में कितनी बिजली की खपत करता है। यह पता करने के लिए, हमें इसकी प्रति घंटे बिजली की खपत और इसके इस्तेमाल किए जाने वाले घंटों की संख्या के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर राउटर औसतन 10 वाट प्रति घंटे की खपत करता है और दिन में 24 घंटे लगातार इस्तेमाल किया जाता है, तो 730 किलो वॉट बिजली की खपत होगी। आप इसे फॉर्मूले से निकाल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें