Get App

Olympics 2032: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होंगे 2032 के ओलंपिक खेल, IOC ने लगाई मुहर

Brisbane Olympics 2032: ब्रिस्बेन में, जहां भीड़ जमा हो गई थी, घोषणा के बाद बड़े पर्दे पर आतिशबाजी की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2021 पर 6:35 PM
Olympics 2032: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होंगे 2032 के ओलंपिक खेल, IOC ने लगाई मुहर

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिस्बेन (Brisbane) को 2032 समर ओलंपिक (Olympics 2032) की मेजबानी के लिए चुना गया है। IOC के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को ये घोषणा करने का सम्मान है कि 35वें ओलंपियाड के खेल ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया को दिए जाते हैं।" AFP की रिपोर्ट के अनुसार, IOC सेशन में ब्रिस्बेन के प्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया।

दूसरी तरफ ब्रिस्बेन में, जहां भीड़ जमा हो गई थी, घोषणा के बाद बड़े पर्दे पर आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया तीन अलग6-अलग शहरों में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया है। इससे पहले मेलबर्न में 1956 में और सिडनी में साल 2000 में ओलंपिक का आयोजन किया था।

इंडोनेशिया, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट, चीन, कतर का दोहा और जर्मनी के रुहर घाटी क्षेत्र सहित कई शहरों और देशों ने 2032 खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई थी।

हालांकि, ब्रिस्बेन पसंदीदा मेजबान था, जिसे फरवरी में चुना गया था, और जून में IOC के 15-स्ट्रांग एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी प्राप्त की थी।

बिडिंग के दौरान ब्रिस्बेन ने IOC से अपने मौजूदा वेन्यू, सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी स्तरों से मिलने वाले समर्थन, प्रमुख कार्यक्रमों के आयोजन में अनुभव, अनुकूल मौसम और दूसरी चीजों के लिए बार-बार तारीफ बटोरी थी।

IOC ने लागत कम करने और शहरों के लिए प्रोसेस को आसान बनाने के लिए 2019 में अपनी बिडिंग नियमों में बदलाव किया। वोट से पहले कोई आधिकारिक कैंडिडेट शहर का प्रचार नहीं करेगा, जैसा कि पहले हुआ करता था। इसके बजाय अब IOC सभी इच्छुक शहरों के साथ बातचीत के बाद एक पसंदीदा मेजबान चुनता है और फिर उस शहर को अपने सेशन में वोट देता है।

टोक्यो 2020 में स्थगित हुए ओलंपिक खेलों की इस हफ्ते मेजबानी कर रहा है और पेरिस 2024 खेलों का मंचन करेगा। इसके बाद लॉस एंजिल्स को 2028 समर ओलंपिक कराने का मौका दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें