AED 20 million News: कुवैत में रहने वाले प्रवासी भारतीय परमानंद दलीप ने 20 मिलियन AED यानी 45 करोड़ रुपये लॉटरी जीती है। 48 साल के मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद दलीप ने 102वें Mahzooz Super Saturday में यह लॉटरी जीती है। वह लॉटरी से करोड़पति बनने वाले 30वें विजेता है। हिमाचल के रहने वाले दलीप तीन बच्चों के पिता है। 48 साल साल के पिता दलीप लॉटरी जीतने के लिए काफी समय से इसमें हिस्सा ले रहे थे। फिर एक दिन उनकी किस्मत चमक गई, जब उन्होंने इस लॉटरी में पहला स्थान जीता। दलीप ने कहा कि उन्हें अपनी जीत पर पहले भरोसा नहीं हुआ था।
