Los Angeles Wildfire : दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाला अमेरिका, इन दिनों एक बड़ी मुसीबत का सामना कर रहा है। अमिरेका का लॉस एंजिल्स पिछले दो दिनों से आग की लपटो से घिरा हुआ है और वहां के जंगल से लेकर शहर तक सब धधक रहे हैं। इस भयानक आग में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं लॉस एंजिल्स के हजारों घर जल कर खाक हो चुके हैं। इन घरों में हॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई नामी गिरामी हस्तियों के घर शामिल हैं। आग पर काबू के लिए फायर ब्रिगेड लगातार काम कर रही है पर अभी तक उसे पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर अमेरिका के सबसे अमीर इलाकों में से एक लॉस एंजिल्स में इतनी भयानक आग लगी कैसे? आइए जानते हैं इसके पीछे की बड़ी वजह
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पिछले दो दिनों से जारी आग के तांडव का असर इसानों से लेकर वहां रहने जंगली जानवरों पर भी पड़ा है। इस भयानक आग के लगने बाद कैलिफोर्निया के बाद 1 लाख से ज्यादा लोगों को इलाके से रेस्क्यू करना पड़ा है। अधिकारियों द्वारा आग लगने की प्रारंभिक वजहों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटनाक्रम में सूखा और जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी वजहें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले आग महज 10 एकड़ के इलाके में लगी थी, लेकिन देखते ही देखते ये आग पूरे शहर में फैल गई और आग चंद घंटों के अंदर 2900 एकड़ का दायरा आग की लपटों से घिर गई
बारिश ना होना और शुष्क स्थिति बनी बड़ी वजह
कैलिफोर्निया में हुई इस आग की घटना की मुख्य वजह क्षेत्र में लंबे समय से बनी शुष्क स्थिति है। बीते कई महीनों से यहां बारिश नहीं हुई है, जिससे सूखा बढ़ गया है। इससे कैलिफोर्निया का बड़ा हिस्सा सूखे की चपेट में आ गया है, और यह स्थिति पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा गंभीर हो गई है। इस सूखे का प्रमुख कारण क्लाइमेट चेंज और क्षेत्र में चलने वाली गर्म, शुष्क हवाएं हैं, जो आग की घटनाओं को बढ़ावा देती हैं। कैलिफोर्निया में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामान्यत: गर्मियों के महीनों में होती हैं, लेकिन इस बार जनवरी में आग लगने की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। सेंट एना नामक हवा के कारण शुष्क परिस्थितियां और भी ज्यादा बन गईं, जिससे आग फैलने में मदद मिली। इस आग की शुरुआत मंगलवार सुबह हुई थी और यह जल्दी ही विकराल रूप ले चुकी थी।
कैलिफोर्निया के जंगलों में शुष्क और गर्म सेंट एना हवाएं आग की घटनाओं के लिए एक प्रमुख कारण बनती हैं। ये हवाएं क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से से तट की ओर बढ़ती हैं, और अपने शुष्क स्वभाव के कारण वातावरण में नमी को कम कर देती हैं, जिससे जंगलों में तापमान बढ़ता है। इसका परिणाम यह होता है कि आग लगने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि सूखा वातावरण और गर्मी आग को जल्दी फैलने में मदद करती हैं। इन परिस्थितियों में, किसी छोटी सी चिंगारी, जैसे सिगरेट का टुकड़ा या गाड़ियों और बिजली के तारों से निकलने वाला छोटा सा स्पार्क भी बड़े पैमाने पर आग का कारण बन सकता है। सेंटा एना की हवाओं के कारण कई बार जंगलों में बड़े पैमाने पर आग लग चुकी है, और इन हवाओं से उत्पन्न शुष्क परिस्थितियां आग को तेजी से फैलने का मौका देती हैं। साल 2018 में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।