अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को नए तरीके से टैक्स लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड को बैलेंस करने के लिए अब अमेरिका हर देश पर उतना टैक्स लगाएगा जितना वह देश अमेरिकी सामानों पर लगा रहा है। यानि अब अमेरिका दुनिया भर के ज्यादातर देशों पर Reciprocal Tax लगाएगा।
ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत टैक्स लगाने का ऐलान किया है। लेकिन ये टैक्स तत्काल प्रभाव से लागू नहीं किए जाएंगे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि इसे तत्काल प्रभाव से इसलिए लागू नहीं किया जा रहा है ताकि अन्य देशों को अमेरिका के साथ ट्रेड की नई शर्तों पर बातचीत करने का मौका मिले।
इससे पहले गुरुवार सुबह ही ट्रंप ने पोस्ट किया था, "तीन शानदार हफ्ते, शायद अब तक का सबसे बेहतरीन, लेकिन आज का दिन बड़ा है। Reciprocal Tariffs!!! MAKE AMERICA GREAT AGAIN!!!"
अमेरिका कितना टैक्स लगा सकता है?
अमेरिकी के ट्रेड प्रतिनिधियों के मुताबिक, फिलहाल अमेरिका में इंडस्ट्रियल गुड्स पर एवरेज इंपोर्ट टैरिफ 2% है।
वेटेड एवरेज टैरिफ रेट्स के जरिए किसी देश के इंपोर्ट वैल्यू का पता चलता है। इसके मायने हैं कि अगर किसी देश के निर्यात पर ज्यादा टैक्स लगता है। और वह प्रोडक्ट आयात करने वाले देश के कुल इंपोर्ट का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में कम निर्यात करने वाले देश के मुकाबले ज्यादा निर्यात करने वाले देश के प्रोडक्ट पर वेटेड एवरेज टैरिफ ज्यादा होगा।
ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी Reciprocal tariffs लगाने का वादा किया था। जो उन्होंने शपथ ग्रहण करने के तीन हफ्तों में ही पूरा कर दिया। उनका मकसद ग्लोबल ट्रेड में बैलेंस बनाने का है।यानि जो देश अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स लगाते हैं उन देशों के गुड्स पर भी उसी तरह टैक्स लगाया जाए।