Asia Cup: एशिया कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुकी है। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को पांच विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इसको लेकर पाक टीम की जमकर आलोचना हो रही है। पाक नेताओं ने बयानबाजियां भी शुरू कर दी हैं। पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने मौजूदा पाकिस्तानी सरकार को ही मनहूस करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दुबई में मैच हारना टीम की गलती नहीं है, क्योंकि वर्तमान सरकार ही 'मनहूस' है।
फवाद हुसैन ने एक ट्वीट में कहा, यह टीम की गलती नहीं है है। आयातित सरकार बदकिस्मत है। उन्होंने कहा कि अपने खिलाड़ियों के प्रति पाकिस्तान सरकार की लापरवाही को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, इस महीने की शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान एक पाकिस्तानी मीडियाकर्मी शिराज हसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली की तुलना पड़ोसी देश के नेताओं के रवैये से की थी। फवाद ने ट्वीट में #indiavspakistan हैशटैग का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इमरान खान की सरकार में फवाद चौधरी सूचना एंव प्रसारण मंत्री रहे थे। मौजूदा समय में शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं।
अख्तर ने कहा बाबर को ओपनिंग नहीं आना चाहिए
फवाद के अलावा पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की तारीफ की। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पाकिस्तानी बैटिंग की आलोचना की गई है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम को ओपनिंग में नहीं आना चाहिए। अख्तर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा - पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार फाइटबैक किया। आखिर में भारतीय टीम ने मजबूती से वापसी की। शानदार मैच रहा।
जडेजा और पांड्या ने दिलाई जीत
बता दें कि भारत-पाक मैच की शुरुआत में टीम इंडिया केएल राहुल और और रोहित शर्मा के जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में भारत की जीत की आस टूटने लगी थी। लेकिन रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने अपनी दमदार पारी से भारत को धीरे-धीरे जीत की ओर धकेल दिया। रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने भारत को जीत दिला दी। इसमें पाक टीम 5 विकेट से हार गई।