टोल वसूलने वाली एक कंपनी की गलती से एक ट्रक ड्राइवर के खाते से करीब 43 लाख रुपये कट गए। जब ट्रक ड्राइवर को इसका पता चला तो उसके होश होड़ गए। ड्राइवर ने जब कंपनी में इसकी शिकायत की तो कंपनी ने अपनी गलती मानी, लेकिन उसके पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और इसकी जगह उसे 'क्रेडिट' देने का ऑफर किया। वहीं ड्राइवर अपने पैसे वापस पाने के लिए इधर-उधर भटक रहा है।
मामला ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का है। जेसन क्लिंटन जब भी अपना ट्रक लेकर न्यू साउथ वेल्स के एक टोल रोड से गुजरता तो उसके खाते से 75,000 रुपये (1,000 डॉलर) टोल टैक्स के रूप में काट लिया जाता था। सोमवार को तो कंपनी ने टोल रोड से गुजरने पर उसके खाते से 13 लाख रुपये (17,000 डॉलर) की भारी भरकम राशि काट ली।
जेसन क्लिंटन ने जब शिकायत किया तो टोल कंपनी ने वह उन्हें पैसा नहीं लौटा सकती है। इसकी जगह कंपनी ने क्लिंटन को क्रेडिट नोट ऑफर किया। क्रेडिट नोट का मतलब है कि यह एक तरह 43 लाख रुपये का कूपन होगा, जिसका इस्तेमाल जेसन सिर्फ उसी टोल रोड पर टैक्स देने में कर सकते हैं। जेसन जब भी उस टोल रोड से गुजरेंगे तो, वह उस कूपन से पैसे कटवा सकते हैं और उन्हें अपने खाते से पैसे नहीं देने होंगे। वहीं अगर जोसन उस टोल रोड से कभी नहीं गए तो उनके कूपन में रखे 43 लाख रुपये बेकार हो जाएंगे।
जेसन ने एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह ट्रांसपोर्ट और टोल कंपनी की तरफ से एक बेहूदा मजाक है। एक बिजनेस ओनर के तौर मुझे काफी गुस्सा आ रहा है। क्रेडिट नोट मेरे किसी काम का नहीं है। मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।"
45,000 लोगों से वसूला गया अधिक टोल
जेसन क्लिंटन इस समस्या से अकेले नहीं परेशान है। डेलीमेल की एक खबर के मुताबिक, उस टोल रोड से गुजरने करने वाले करीब 45,000 लोगों से टोल के सामान्य फीस से दोगुना वसूला गया है। हालांकि जेसन के मामले यह रकम कई हजार गुना अधिक है।
ट्रांसपोर्ट NSW के सीईओ हावर्ड कॉलिन्स से इस घटना के लिए माफी मांगी है और उन्होंने उन सभी ड्राइवरों को वापस रिफंड करने की भी बात की है, जिनसे अधिक टोल वसूला गया है। उन्होंने कहा, "इस तरह की गलती स्वीकार नहीं है और हम इससे प्रभावित लोगों से बिना शर्त माफी मांगते हैं। ग्राहकों की समस्या को कम करने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।"
रोड मिनिस्टर ने दिखाई सख्ती
न्यू साउथ वेल्स की रोड मिनिस्टर नताली वार्ड ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी गलती होनी ही नहीं चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'जिस खाते से पैसे कटे हैं, उसी खाते में पैसे वापस जाने चाहिए। बिना किसी अपवाद के।' नताली वार्ड ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि टोल कंपनी ट्रांसपोर्ट NSW सभी ड्राइवरों को पैसे वापस करे।