Get App

बदतर हालातों के बीच पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, वित्त मंत्री ने कैंसल किया IMF और वर्ल्ड बैंक की बैठक के लिए वाशिंगटन का टूर

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और वर्ल्ड बैंक की बैठक के लिए वाशिंगटन की यात्रा को कैंसल कर दिया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को 10 अप्रैल को होने वाली आईएमएफ की बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू राजनीतिक उथल पुथल के कारण उनकी यह यात्रा कैंसल हो गई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 4:45 PM
बदतर हालातों के बीच पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, वित्त मंत्री ने कैंसल किया IMF और वर्ल्ड बैंक की बैठक के लिए वाशिंगटन का टूर
पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और वर्ल्ड बैंक की बैठक के लिए वाशिंगटन की यात्रा को कैंसल कर दिया है

अभी तक से सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान इन दिनों सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। अब पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और वर्ल्ड बैंक की बैठक के लिए वाशिंगटन की यात्रा को कैंसल कर दिया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को 10 अप्रैल को होने वाली आईएमएफ की बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू राजनीतिक उथल पुथल के कारण उनकी यह यात्रा कैंसल हो गई है।

पाकिस्तान को के जरूरी है IMF का सहारा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री को 10 अप्रैल से आईएमएफ की बैठक में भाग लेना था। यह बैठक पाकिस्तान को IMF की रुकी हुई फंडिंग को जारी करने के लिए बेहद जरूरी थी। बता दें कि पाकिस्तान पर फिलहाल भुगतान का संकट मंडरा रहा है जिस वजह से उसे आईएमएफ की तरफ से जारी होने वाली फंडिंग की सख्त जरूरत है। पाकिस्तान साल 2019 में सहमत 6.5 बिलियन डॉलर की राहत राशि में से 1.1 बिलियन डॉलर की राशि को जारी कराने का प्रयास कर रहा है।

अमृतपाल सिंह ने भिंडरावाले की तरह दिखने के लिए कराई थी कॉस्मेटिक सर्जरी, भारत से आने पहले जॉर्जिया में बिताए थे कुछ दिन

फिलहाल कैसे हैं पाकिस्तान में राजनीतिक हालात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें