Get App

बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं, PM हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी

Bangladesh Violence: सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान सेना मुख्यालय में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। शेख हसीना के देश छोड़ने और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबरों के बाद सड़कों पर उतर प्रदर्शकारी जश्न मनाने लगे और कई प्रदर्शनकारी ढाका में प्रधानमंत्री आवास में भी घुस आए

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 3:49 PM
बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं, PM हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी
Bangladesh Violence: बांग्लादेश की PM शेख हसीने ने दिया इस्तीफा, देश छोड़कर फिनलैंड निकलीं

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार देश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अपनी पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं वह राजधानी ढाका छोड़ किसी 'सुरक्षित जगह' के लिए निकल गई हैं। पहले ये खबर आ रही थी कि वह फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी जा सकती हैं, लेकिन अब खबर है कि वह भारत आ रही है। News18 ने BSF के शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें पश्चिम बंगाल में रिसीव करने के लिए तैयारी चल रही है। हसीना ने अपनी बहन के साथ शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं।

शेख हसीना (Sheikh Hasina) के ढाका से भागने की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसी वीडियो में कई गाड़ियां और एक हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा है। इसी हेलीकॉप्टर में शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना के देश छोड़ने की खबर है।

दूसरी तरफ एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें कई प्रदर्शनकारी ढाका में प्रधानमंत्री आवास में घुस गए और हसीना के देश छोड़े जाने पर जश्न मनाते दिखे।

नेताओं के साथ बांग्लादेश के सेना प्रमुख की बैठक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें