देश छूटने के बाद टूटने की कगार पर बशर अल-असद का घर, पत्नी ने तलाक के लिए दाखिल की अर्जी, ब्रिटेन लौटना चाहती हैं आस्मा

कथित तौर पर उनकी अर्जी पर वर्तमान में रूसी अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। देश में विद्रोही समूहों की ओर से तेजी से सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्जा करने के बाद बशर अल-असद देश छोड़कर रूस चले गए। लंबे समय तक असद के सहयोगी रहे रूस ने आखिरकर उन्हें और उनके परिवार को "मानवीय आधार" पर शरण दी

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
देश छूटने के बाद टूटने की कगार पर बशर अल-असद का घर, पत्नी ने तलाक के लिए दाखिल की अर्जी, ब्रिटेन लौटना चाहती हैं आस्मा

सीरिया में विद्रोहियों ने बशर अल-असद के शासन को उखड़ फेंका और उन्हें मजबूरन देश छोड़कर रूस भागना पड़ा है। राजनीतिक जीवन में अपने सबसे खराब समय का सामना कर रहे हैं, अब असद को निजी जिंदगी में भी एक बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की ब्रिटिश पत्नी अस्मा अल-असद मॉस्को में अपने जिंदगी से खुश नहीं हैं और उन्होंने अपने पति से तलाक लेने के लिए अर्जी दी है। कथित तौर पर अस्मा लंदन जाना चाहती हैं। उन्होंने रूसी अदालत में आवेदन किया और मॉस्को छोड़ने के लिए विशेष अनुमति का अनुरोध किया।

कथित तौर पर उनकी अर्जी पर वर्तमान में रूसी अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। देश में विद्रोही समूहों की ओर से तेजी से सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्जा करने के बाद बशर अल-असद देश छोड़कर रूस चले गए। लंबे समय तक असद के सहयोगी रहे रूस ने आखिरकर उन्हें और उनके परिवार को "मानवीय आधार" पर शरण दी।

अस्मा ने 25 साल की उम्र में की थी असद से शादी


विद्रोहियों ने असद परिवार के 50 से ज्यादा सालों के शासन का एक ही झटके में अंत कर दिया था। इस घटना पर पहली बार बोलते हुए अपदस्थ सीरियाई नेता बशर अल-असद ने अपना देश छोड़ने और रूस जाने के अपने फैसले का बचाव किया।

अस्मा 2000 में सीरिया चली गईं और उसी साल उन्होंने असद से शादी कर ली। उस वक्त वह 25 साल की थीं। भले ही रूसी अधिकारियों ने असद के शरण के अनुरोध को मान लिया है, सीरियाई नेता अभी भी गंभीर प्रतिबंधों के तहत रह रहे हैं। फिलहाल, उनके मॉस्को छोड़ने या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक है।

रूस ने असद की संपत्ति और पैसा किया जब्त

इस बीच, रूसी अधिकारियों ने उनकी संपत्ति और पैसा भी जब्त कर लिया। वह जो संपत्ति मॉस्को ले गए, उसमें 270 किलोग्राम सोना, 2 अरब डॉलर के साथ-साथ रूसी राजधानी में 18 अपार्टमेंट भी शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि रूस ने बशर अल-असद के भाई माहेर अल-असद के शरण अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

अधिकारियों ने बताया कि उनके शरण अनुरोध की अभी भी "समीक्षा" हो रही है। हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोही बलों के हमले के दौरान दिसंबर की शुरुआत में असद का दशकों पुराना शासन खत्म हो गया।

'खुलेआम गोलीबारी और बमबारी कर रहे थे लोग' सीरिया से लौटने वाले पहले भारतीय ने सरकार को दिया धन्यवाद, बताया कैसे हैं वहां हालात

MoneyControl News

MoneyControl News

Tags: #Syria

First Published: Dec 23, 2024 1:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।