Bill Gates दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नहीं चाहते अपना नाम, डोनेट करेंगे 20 अरब डॉलर

Bill Gates ने बुधवार (13 जुलाई) को ब्लॉग पोस्ट में अपने प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अपना सालाना खर्च बढ़ाकर साल 2026 तक 9 अरब डॉलर करना चाहता है। कोरोना की महामारी शुरू होने से पहले यह फाउंडेशन सालाना 6 अरब डॉलर खर्च करता था

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
गेट्स ने कहा कि वह अपनी पूरी संपत्ति फाउंडेशन को दान करना चाहते हैं। वह सिर्फ खुद और अपने परिवार के खर्च लायक पैसा रखना चाहते हैं।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) ने 20 अरब डॉलर दान करने का ऐलान किया है। वह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) को यह पैसा दान करेंगे। यह फाउंडेशन इस पैसे से सालाना ज्यादा पैसा डिस्ट्रिब्यूट कर सकेगा। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर है। Microsoft दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

Bill Gates ने बुधवार (13 जुलाई) को ब्लॉग पोस्ट में अपने प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अपना सालाना खर्च बढ़ाकर साल 2026 तक 9 अरब डॉलर करना चाहता है। कोरोना की महामारी शुरू होने से पहले यह फाउंडेशन सालाना 6 अरब डॉलर खर्च करता था। गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी ने मिलकर इस फाउंडेशन को शुरू किया था।

यह भी पढ़ें : Shree Cement का शेयर एक्स-डिविडेंड हुआ, 450% डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है कंपनी


गेट्स ने कहा कि वह अपनी पूरी संपत्ति फाउंडेशन को दान करना चाहते हैं। वह सिर्फ खुद और अपने परिवार के खर्च लायक पैसा रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मेरा नाम नीचे के पायदान पर जाएगा। आखिर में मैं इस लिस्ट से बाहर निकल जाउंगा।"

उन्होंने लिखा है, "पैसे दान में देना किसी तरह से त्याग नहीं है। मैं खुश हूं कि मुझे इन बड़ी चुनौतियों के समाधान में शामिल होने का मौका मिला। मुझे यह काम पसंद है और मेरा मानना है कि अपने संसाधनों को समाज को लौटाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है ताकि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में इसकी भूमिका हो।"

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर ने कहा कि हर व्यक्ति को ऐसे वक्त ज्यादा योगदान करने की जरूरत है, जब दुनिया के सामने क्लाइमेंट चेंज, कोरोना वायरस और रूस-यूक्रेन जैसी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दूसरे लोग भी जिनके पास पहुत पैसा और सुविधाएं हैं, वे इस वक्त आगे आएंगे।

अभी बिल गेट्स का नेट वर्थ 113 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इडेंक्स के मुताबिक, वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अभी चौथे पायदान पर हैं। टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क 217 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। दूसरे नंबर जेफ बेजोस हैं, जिनका नेट वर्थ 134 अरब डॉलर है। बर्नार्ड जीन अर्नाल्ट 127 अरब डॉलर के सात तीसरे पायदान पर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।