क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दिलचस्पी में पिछले कुछ महीनों में कमी आती दिखी है। Bitcoin ने जून में लगातार तीसरे महीने लॉस दर्ज किया है। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का वर्ष की पहली छमाही में रिटर्न 20 प्रतिशत रहा जो तीन वर्षों में इस अवधि में सबसे कम है।
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के चीफ एलन मस्क के बिटकॉइन से कुछ दूरी बनाने और चीन के बिटकॉइन की माइनिंग को बंद करने से क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।
इसकी तुलना में ether वर्ष की शुरुआत से 21.2 प्रतिशत और dogecoin 4,000 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
बिटकॉइन का इस वर्ष रिटर्न क्रूड ऑयल से भी कम रहा है। क्रूड ऑयल में जून के अंत तक 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की सख्ती, ईरान में माइनिंग को लेकर बंदिशों और अमेरिका की मॉनेटरी पॉलिसी का असर बिटकॉइन के प्राइस पर पड़ रहा है। हालांकि, इसमें तेजी का दौर जल्द लौट सकता है।