फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को लेकर कई सारे यूजर्स में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। जब से ही ऐलॉन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म की कमान संभाली है तब से इसमें कई सारे बदलाव और उथल पुथल की स्थिति बनी हुई है। मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन की शुरुआत भी कर दी है। जिस वजह से अब कई सारे यूजर्स इसके ऑप्शन की तलाश में जुट गए हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए ब्लू स्काई ट्विटर का बेहतर रिप्लेसमेंट हो सकता है।
ब्लू स्काई है एक अच्छा ऑप्शन
इस दौरान कई सारे लोग ब्लू स्काई का रुख कर रहे हैं। जो कि ट्विटर की तरह का ही एक प्लेटफॉर्म है। इसके हालिया यूजर्स में अमेरिकी रिप्रजेंटेटिव लेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्टेज, लेखक-कॉमेडियन ड्रिल और मॉडल क्रिसी टेगेन का नाम भी शामिल है। प्लेटफॉर्म पर एक दिन में ही अभी तक सबसे ज्यादा यूजर्स जुड़े हैं।
ब्लू स्काई ट्विटर की तरह का ही एक प्लेटफॉर्म है। जिस पर यूजर्स अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और उस पर इमेज या फिर कंटेंट भी पोस्ट कर सकते हैं। हालांकि यह प्लेटफॉर्म फेसबुक या ट्विटर की बजाय यूजर्स को प्लगइन की फैसेल्टी भी देता है ताकी यूजर्स अपनी आइडेंटिटी और कनेक्शन को भी अपने साथ रख सकें।
यूजर्स को मिलेगा यह फायदा
इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से डिसेंट्रलाइजेशन के आइडिया पर बनाया गया है। ताकि यूजर्स यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद के हिसाब से डेटा को कंट्रोल कर सकें और सर्विस प्रोवाइडर पर कम डिपेंड रहें।
किसने शुरू किया था ब्लू स्काई
ब्लू स्काई को ट्विटर के ही कोफाउंडर जैक डॉर्सी ने साल 2019 में शुरू किया था। इसे एक डिसेंट्रलाइज सोशल मीडिया के पैरामीटर्स को डेवलप करने के लिए ट्विटर के एक साइड प्रोजेक्ट के तौर पर फंड किया गया था। साल 2022 में सीईओ जे ग्रेबर के नेतृत्व में, Bluesky ने खुद को एक इंडिपेंडेट ऑर्गनाइजेशन के तौर पर शुरू करने का ऐलान किया था।