Get App

Boat Tragedy: मोरक्को के पास नाव पलटने से 44 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, स्पेन जाने की कर रहे थे कोशिश

Morocco Boat Tragedy: पाकिस्तान ने बताया कि 66 पाकिस्तानियों सहित 80 प्रवासियों से भरी एक नाव स्पेन जाते समय मोरक्को के पास पलट गई। प्रवासी अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स का मानना ​​है कि इस त्रासदी में 44 पाकिस्तानी समेत 50 लोग डूब गए हैं। मोरक्को के अधिकारियों ने नाव से 36 लोगों को बचाया, जो 2 जनवरी को मॉरिटानिया से रवाना हुई थी

Akhileshअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 10:20 AM
Boat Tragedy: मोरक्को के पास नाव पलटने से 44 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, स्पेन जाने की कर रहे थे कोशिश
Morocco Boat Tragedy: 'वॉकिंग बॉर्डर्स' ने कहा कि 50 से ज्यादा प्रवासियों के डूबने की आशंका है (फाइल फोटो)

Morocco Boat Tragedy News: अवैध रूप से स्पेन जाने की कोशिश कर रहे 80 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव मोरक्को के पास पलट गई। इसमें 40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत हो गई। मोरक्को के अधिकारियों ने नाव से 36 लोगों को बचा लिया। ये नाव 2 जनवरी को मॉरिटानिया से रवाना हुई थी। प्रवासी अधिकार समूह 'वॉकिंग बॉर्डर्स' ने कहा कि हादसे में 50 से ज्यादा प्रवासियों के डूबने की आशंका है।

मोरक्को के अधिकारियों ने एक दिन पहले इस नाव से 36 लोगों को बचाया था, जो दो जनवरी को मॉरिटेनिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी। इन प्रवासियों में 66 पाकिस्तानी भी शामिल थे। 'वॉकिंग बॉर्डर्स' की मुख्य कार्य अधिकारी (CEO) हेलेना मालेनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि डूबने वालों में से 44 पाकिस्तान के थे।

हेलेना मालेनो ने कहा, "उन्होंने 13 दिन तक क्रॉसिंग पर पीड़ा में बिताए, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया।" मृतकों की पहचान की पुष्टि करने और बचे हुए लोगों को सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। मोरक्को और पाकिस्तान दोनों के अधिकारी इस भयावह घटना के बाद की स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने घटना पर एक बयान जारी किया। पाकिस्तान ने बताया गया कि मोरक्को में उसका दूतावास बचाव कार्यों में सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें