BRICS Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार (23 अक्टूबर) को रूस में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर पांच साल बाद द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता मई 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद उत्पन्न होने के बाद भारत-चीन के बीच शीर्ष स्तर पर पहली औपचारिक बैठक है। वहीं, पांच साल में यह पहली बार है जब दोनों नेताओं ने औपचारिक बैठक की। चीनी राष्ट्रपति शी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान भारत के साथ संवाद मजबूत करने का आह्वान किया। सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया कि दोनों नेताओं के बीच 45 मिनट से अधिक समय तक चर्चा हुई।
